CG NEWS:महादेव बेटिंग ऐप पर ED का सबसे बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच, कुल कार्रवाई 3800 करोड़ के पार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिवार और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों के खिलाफ की गई है। ED के अनुसार इन संपत्तियों में आवासीय भवन, जमीन, इक्विटी शेयर, वित्तीय निवेश और अन्य सिक्योरिटीज शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित धन से बनाई गई थीं। जांच में सामने आया है
Prem Nirmalkar
10 Jul 2026



























