Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज

डबल इंजन सरकार ने असंभव को संभव किया, बस्तर में सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का फोकस, निकाय चुनाव में भाजपा ने जताया जीत का भरोसा।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के सफाए के 100 दिन पूरे होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का परिणाम बताया।
Follow on Google News
100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के 100 दिन पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वह कर दिखाया जो वर्षों तक असंभव माना जाता था। उन्होंने बस्तर में सुरक्षा के साथ विकास को सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए हाल ही में पांच जिलों के दौरे का भी जिक्र किया। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 12 जुलाई को SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, रायपुर के 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा



100 दिन पर सरकार का बड़ा दावा

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के सफाए के 100 दिन पूरे होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का परिणाम बताया।

बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी

अरुण साव ने कहा कि लंबे समय तक नक्सल हिंसा के कारण बस्तर विकास से पीछे रह गया था। अब सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक सड़क, पेयजल, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: अब कारोबार होगा आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म, छत्तीसगढ़ ला रहा नया बिजनेस कानून

पांच जिलों का दौरा, कामों की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बस्तर संभाग के पांच जिलों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

निकाय चुनाव पर भाजपा का भरोसा

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने बिना भेदभाव सभी नगर निकायों में विकास कार्य कराए हैं और इसी आधार पर भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शहरों का विकास प्रभावित हुआ था। वर्तमान सरकार ने संतुलित और योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता दी है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts