Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:1000 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, दुबई से लौटते ही कोर्ट परिसर में दबोचा गया मास्टरमाइंड

शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1000 से ज्यादा निवेशकों से करोड़ों की ठगी, कई आरोपी। दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर कथित निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 1000 से 1500 लोगों से लगभग 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े निवेश घोटालों में गिना जा रहा है।
Follow on Google News
1000 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, दुबई से लौटते ही कोर्ट परिसर में दबोचा गया मास्टरमाइंड

रायपुर/दुर्ग न्यूज। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर प्रदेश के सबसे बड़े कथित आर्थिक घोटालों में से एक सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर हजारों लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुख्य आरोपी योगेश साहू को दुबई से लौटने के बाद दुर्ग कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

CG NEWS: 100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज

1000 करोड़ की निवेश ठगी का 

दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर कथित निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 1000 से 1500 लोगों से लगभग 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े निवेश घोटालों में गिना जा रहा है।

/img/129/1783686073479

CG NEWS: शराबी समझकर लौटाई थी बारात, 16 दिन बाद उसी युवक से मंदिर में की शादी; मुस्कान प्रधान की कहानी ने सबको चौंकाया

कोर्ट पहुंचा, निवेशकों ने पहचान लिया

मुख्य आरोपी योगेश साहू दुबई से लौटने के बाद बुधवार को दुर्ग कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ निवेशकों ने उसे पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सुपेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

मुनाफे का झांसा देकर बनाया भरोसा

पुलिस के अनुसार योगेश साहू खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताता था और स्मृति नगर में एरिना कैपिटल के नाम से शेयर ट्रेडिंग एवं निवेश सलाह का कार्यालय संचालित करता था। वह निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश पर 5 से 20 प्रतिशत तक मुनाफे का दावा करता था। शुरुआत में निवेशकों को समय पर करीब 10 प्रतिशत तक रिटर्न देकर विश्वास बनाया और बाद में करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया।

CG NEWS: अब कारोबार होगा आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म, छत्तीसगढ़ ला रहा नया बिजनेस कानून

इन लोगों पर भी दर्ज हुआ मामला

सुपेला थाना पुलिस ने इस मामले में योगेश साहू के साथ मेघा साहू, गोविंद साहू, राजेंद्र साहू, पद्मा साहू, लोमश साहू और ज्ञानप्रकाश साहू सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

/img/129/1783686077478

जांच बढ़ेगी तो बढ़ सकता है घोटाले का आंकड़ा

एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार फिलहाल दर्ज एफआईआर में तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का उल्लेख है। हालांकि जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों और पीड़ितों के आवेदन के आधार पर यह राशि और बढ़ सकती है। पुलिस का दावा है कि योगेश साहू के खिलाफ पहले भी अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप चोरी: BSP के GM और इंजीनियर गिरफ्तार, 3.22 करोड़ के खेल में बड़ा खुलासा

पीड़ितों से आगे आने की अपील

पुलिस ने कहा है कि यदि इस मामले में अन्य निवेशक भी ठगी के शिकार हुए हैं तो वे संबंधित दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज कराएं। सभी आवेदनों के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts