Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में गूंजा‘मेसी-मेसी’!कोलकाता से शुरू हुआ मेसी का इंडिया टूर

मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हो चुकी है। देर रात एयरपोर्ट पर पहुंचे फुटबॉल के इस दिग्गज का फैंस ने जोरदार स्वागत किया। कोलकाता में मेसी कई खास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
कोलकाता से शुरू हुआ मेसी का इंडिया टूर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फुटबॉल चाहने वालों के लिए वो पल आखिरकार आ ही गया, जिसका इंतजार बरसों से था। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं और उनकी पहली लैंडिंग कोलकाता में हुई। देर रात करीब 3:30 बजे जैसे ही मेस्सी का प्लेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया गया।

    एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार नारे लगाए, तिरंगे और अर्जेंटीना के झंडे लहराए गए। मेसी कोट-पैंट में नजर आए, वहीं उनके करीबी साथी और दिग्गज स्ट्राइकर लुइस सुआरेज सफेद टी-शर्ट में दिखे। सोशल मीडिया पर मेसी के स्वागत के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और हर प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मेसी ही ट्रेंड कर रहे हैं।

    Twitter Post
    Twitter Post

    70 फीट ऊंची प्रतिमा से होगा सम्मान

    कोलकाता, मेसी के दौरे का पहला पड़ाव है। यहां वे कई खास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे चर्चित कार्यक्रम लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण है। इसके अलावा सॉल्ट लेक स्टेडियम यानी युवा भारती क्रीड़ांगन में एक भव्य आयोजन और सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच भी प्रस्तावित है। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी की भी उम्मीद है।

    मेसी मोहन बागान और डायमंड हार्बर FC के बीच होने वाले एक मुकाबले को भी देखेंगे। साथ ही वे बंगाल की संतोष ट्रॉफी टीम को सम्मानित करेंगे, जो राज्य के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। चर्चा है कि इस दौरान मेसी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से औपचारिक मुलाकात भी करेंगे और कई भारतीय खेल हस्तियों से बातचीत करेंगे।

    Uploaded media

    कोलकाता में मेसी का आज का पूरा शेड्यूल

    • सुबह 9:30 से 10:30 बजे- VIP मेहमानों और खास लोगों से मुलाकात
    • सुबह 10:30 से 11:15 बजे- लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में मेस्सी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन
    • सुबह 11:15 बजे- युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) के लिए रवाना
    • दोपहर 12:00 से 12:30 बजे- सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे
    • दोपहर 2:00 बजे- हैदराबाद के लिए प्रस्थान

    चार शहरों का भारत दौरा

    इस पूरे दौरे में मेसी भारत के कुल चार शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। मुंबई में वे एक फैशन शो का हिस्सा भी बनेंगे, जहां लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम भी तय माना जा रहा है।

    Twitter Post

    मेसी से मिलने का खास मौका

    खास बात यह है कि मेसी से निजी तौर पर मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक खास पैकेज रखा गया है, जिसकी कीमत 9.95 लाख रुपए प्रति व्यक्ति बताई जा रही है। इसमें डिनर और साइन की हुई जर्सी भी शामिल है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts