कुर्सियां टूटीं और पोस्टर फाड़े!मेसी इवेंट हंगामे के बाद ममता बनर्जी ने जनता से मांगी माफी

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के दौरे के दौरान फैंस ने हंगामा मचा दिया। मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में रहे, जिससे हजारों फैंस नाराज हो गए। कुर्सियां टूटीं, पोस्टर फाड़े गए और बोतलें भी फेंकी गईं।
Follow on Google News
मेसी इवेंट हंगामे के बाद ममता बनर्जी ने जनता से मांगी माफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के आना हजारों फैंस के लिए उत्साह और निराशा दोनों है। मेसी को देखने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ जमा हुई थी, लेकिन उनका विजिट केवल 10 मिनट का रहा। इस छोटी सी झलक ने फैंस को नाराज कर दिया और स्टेडियम में हंगामा फैल गया।

    वीडियो देखें : [instagram-reels link="

    "]

    कुर्सियां टूटीं, फेंकी गईं बोतलें

    जैसे ही फैंस को पता चला कि मेसी को होटल की ओर भेज दिया गया है, उनकी निराशा गुस्से में बदल गई। कई फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, कुछ ने कुर्सियां तोड़ी और पोस्टर फाड़े। इस दौरान बोतलें भी उड़ती नजर आईं।
     फैंस का कहना था कि उन्होंने महंगे टिकट खरीदे थे, लेकिन उन्हें अपने हीरो को सही से देखने का मौका नहीं मिला।

    Twitter Post
    Twitter Post

    एक फैन ने कहा, मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उनके चारों ओर थे, हम कुछ नहीं देख पाए। इतना पैसा और समय बर्बाद हुआ।

    Twitter Post

    दूसरे फैन ने जोड़ते हुए कहा, हमने टिकट के लिए 12 हजार रुपए दिए, लेकिन उनका चेहरा तक नहीं देखा। प्रशासन और आयोजकों की योजना पूरी तरह विफल रही।

    Twitter Post

     

    Twitter Post

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लियोनल मेसी और सभी फैंस से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राज्य की छवि को ठेस पहुंची है।

    Uploaded media


    हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। कई ने टेंट भी गिरा दिए। मेसी के साथ फुटबॉल स्टार लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे। मेसी ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर किया और फैंस के अभिवादन स्वीकार किए। उनके फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर आए थे और मेसी! मेसी! के नारे लगाए जा रहे थे।

    मेसी ने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करने के बाद कहा कि वह भारत और विशेष रूप से कोलकाता में आकर खुश हैं। उन्होंने शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम से मुलाकात भी की।

    हैदराबाद के लिए रवाना

    मेसी अब हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उन्हें एक एग्ज़ीबिशन मैच खेलना है। इस पूरे हंगामे ने आयोजकों और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महंगे टिकटों के बावजूद फैंस केवल थोड़ी ही झलक पा सके, जिससे कोलकाता दौरा विवादित बन गया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts