PlayBreaking News

क्या आप भी हैं ‘Chai Lover’हर 2 घंटे में चाय पीने की आदत, सेहत को देती है ये दिक्कत

एक कप चाय पी लेते हैं...क्या आपके भी मन में बार बार चाय के लिए यही ख्याल आते है, तो ये खबर आपके लिए ही है, दिन भर में जरूरत से चाय पीना फायदेमंद है या नुक्सान दायक चलिए जानते हैं।
Follow on Google News
हर 2 घंटे में चाय पीने की आदत, सेहत को देती है ये दिक्कत
दिन भर में जरूरत से चाय पीना फायदेमंद है या नुक्सान दायक चलिए जानते हैं।

भारत में चाय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में अहम हिस्सा है। सुबह उठते ही चाय, ऑफिस में चाय, दोस्तों के साथ चाय और शाम की चाय। कई लोगों को तो हर 1-2 घंटे में चाय पीने की आदत होती है। अगर आप भी दिनभर में 5-6 कप या उससे ज्यादा चाय पी लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। चाय पीने से शरीर को कुछ फायदे जरूर मिलते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है। आइए समझते हैं।

चाय पीने के फायदे

  • चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
  • एक कप चाय पीने से शरीर में ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है।
  • चाय में मौजूद कैफीन कुछ समय के लिए ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • हल्की थकान या सुस्ती होने पर चाय मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
  • कुछ लोगों में सीमित मात्रा में चाय पाचन को बेहतर महसूस करा सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या इंसान कभी अमर हो पाएगा? नई रिसर्च में सामने आई उम्र की आखिरी सीमा

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

  • दिनभर में 5-6 कप या उससे ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा कैफीन लेने से नींद आने में परेशानी हो सकती है।
  • बार-बार चाय पीने से घबराहट, बेचैनी और दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है।
  • खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन और अपच की शिकायत बढ़ सकती है।
  • ज्यादा चाय पीने से शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय में मौजूद कुछ तत्व आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा चाय पीने से शरीर में आयरन और Vitamin B12 की कमी होने का जोखिम बढ़ सकता है, खासकर अगर खानपान संतुलित न हो, लगातार ज्यादा मीठी चाय पीने से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक! न जाल, न जहर, इन घरेलू तरीकों से चूहे खुद छोड़ देंगे आपका घर

बदले चाय का समय

दिनभर चाय पीने की बजाय इसकी मात्रा सीमित रखना बेहतर माना जाता है। ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए 2 से 3 कप चाय पर्याप्त मानी जाती है। कोशिश करें कि चाय हर एक घंटे में पीने की आदत न बनाएं। दो कप चाय के बीच कम से कम 3 से 4 घंटे का अंतर रखें। इससे शरीर को कैफीन को संभालने का समय मिलता है और बार-बार चाय पीने की आदत भी कम होती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

इसके अलावा, खाली पेट चाय पीने से बचें और खाना खाने के तुरंत बाद भी चाय न पिएं। बेहतर होगा कि भोजन के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद चाय पिएं, ताकि शरीर आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर सके। अगर आपको एसिडिटी, एनीमिया, नींद की समस्या या कोई पुरानी बीमारी है, तो चाय की मात्रा के बारे में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts