Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक!न जाल, न जहर, इन घरेलू तरीकों से चूहे खुद छोड़ देंगे आपका घर

घर में चूहों की समस्या से परेशान हैं? बिना जहर या नुकसान पहुंचाए चूहों को भगाने के आसान घरेलू उपाय जानिए। देसी नुस्खे चूहों को घर से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। अपनाएं ये आसान तरीके और घर को रखें साफ, सुरक्षित और चूहों से मुक्त।
न जाल, न जहर, इन घरेलू तरीकों से चूहे खुद छोड़ देंगे आपका घर
एक बार अगर चूहों ने घर में जगह बना ली, तो वे तेजी से अपनी संख्या बढ़ा लेते हैं और काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं।

हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ, सुंदर और कीट-पतंगों से मुक्त रहे। लेकिन कई बार सफाई रखने के बावजूद चूहे घर में घुस आते हैं। एक बार अगर चूहों ने घर में जगह बना ली, तो वे तेजी से अपनी संख्या बढ़ा लेते हैं और काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं।

चूहे कपड़े कुतर देते हैं, जरूरी कागज खराब कर देते हैं और रसोई में रखे खाने को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, इनके कारण घर में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग जहर या चूहेदानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से भगाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

1. प्याज की तेज गंध से भागेंगे चूहे

चूहों को प्याज की तेज महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके लिए एक प्याज का रस निकालकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस रस का छिड़काव उन जगहों पर करें, जहां चूहे अक्सर दिखाई देते हैं या घर के कोनों में आते-जाते हैं। समय-समय पर दोबारा स्प्रे करने से बेहतर असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: मानसून में मच्छर-मक्खियों से हैं परेशान? घर को ऐसे बनाएं 'नो-एंट्री जोन', अपनाएं ये देसी और असरदार उपाय

2. कपूर की खुशबू नहीं होती पसंद

कपूर सिर्फ पूजा के काम ही नहीं आता, बल्कि चूहों को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। घर के उन कोनों में कपूर की टिकियां रख दें, जहां चूहों का आना-जाना ज्यादा रहता है। इसकी तेज गंध से चूहे उस जगह से दूर रहने लगते हैं।

3. पुदीना भी है असरदार उपाय

पुदीने की खुशबू इंसानों को भले अच्छी लगे, लेकिन चूहों को यह पसंद नहीं होती। ताजा पुदीना या पुदीने की पत्तियां घर के कोनों, स्टोर रूम या रसोई के पास रख सकते हैं। इसकी महक चूहों को वहां रुकने नहीं देती और वे दूसरी जगह चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: बालकनी में कबूतरों ने कर रखा है परेशान ? बिना ₹1 खर्च किए घर के इस 'कबाड़' से भगाएं दूर

4. फिटकरी का घोल करें इस्तेमाल

फिटकरी भी चूहों को दूर रखने का एक आसान घरेलू तरीका है। सबसे पहले फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इसे पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल का छिड़काव उन जगहों पर करें, जहां चूहों के आने की संभावना ज्यादा रहती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर चूहे घर छोड़ सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ घरेलू उपाय अपनाना ही काफी नहीं है। घर की नियमित सफाई करें, खाने की चीजों को खुला न छोड़ें और दीवारों या दरवाजों के छोटे-छोटे छेद बंद कर दें। इससे चूहों के घर में घुसने की संभावना काफी कम हो जाती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts