Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: 17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

12 जुलाई 2009 के सबसे भीषण नक्सली हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, 'कोरकोट्टी' पुस्तक का होगा विमोचन, शहीद परिवारों के जख्म अब भी ताजा राजनांदगांव के इतिहास में 12 जुलाई 2009 एक ऐसी तारीख है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस दिन नक्सलियों ने सुनियोजित हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 जवानों की जान ले ली थी। यह हमला देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है।
17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

संजय सिंह राजपूत राजनादगांव। राजनांदगांव जिले के कोरकोट्टी में 12 जुलाई 2009 को हुआ नक्सली हमला आज भी छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में दर्ज है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिस और सीएएफ जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। घटना के 17 वर्ष बाद भी शहीद परिवारों के जख्म नहीं भर पाए हैं। इस अवसर पर आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और इसी घटना पर आधारित पुस्तक 'कोरकोट्टी' का विमोचन भी होगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्कूल जाते छात्र का किडनैप, अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा: सक्ती में 6 गिरफ्तार, VIDEO वायरल



17 साल पहले खून से लाल हुई थी कोरकोट्टी की धरती

राजनांदगांव के इतिहास में 12 जुलाई 2009 एक ऐसी तारीख है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस दिन नक्सलियों ने सुनियोजित हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 जवानों की जान ले ली थी। यह हमला देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दो जवानों की हत्या से रची गई थी पूरी साजिश

घटना की शुरुआत मदनवाड़ा पुलिस कैंप के दो जवानों की हत्या से हुई। दोनों जवान शौच के लिए बाहर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार चौबे स्वयं पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

घात लगाकर किया गया था बड़ा हमला

मानपुर के पास कोरकोट्टी के जंगल में पहले से बड़ी संख्या में छिपे नक्सलियों ने पुलिस दल को चारों तरफ से घेर लिया। भारी गोलीबारी में एसपी चौबे सहित 29 पुलिस और सीएएफ जवान शहीद हो गए। कई घंटे तक चली मुठभेड़ ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खेत में मिली किसान की लाश, जुनवानी नवापारा में सनसनी; हत्या से गांव में दहशत

17 साल बाद भी ताजा हैं दर्दनाक यादें

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों, पुलिस अधिकारियों और उस समय मौके पर पहुंचे पत्रकारों के लिए वह दिन आज भी किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। गोलियों की आवाज, जंगल का सन्नाटा और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित हैं।

शहीद स्मारक दिलाता है वीरता की याद

राजनांदगांव के ठाकुर प्यारेलाल चौक में शहीद एसपी विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा और सभी शहीद जवानों के नामों की पट्टिका स्थापित है। हर वर्ष 12 जुलाई को यहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर वीर जवानों को नमन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: PCC चीफ की कुर्सी पर सस्पेंस! दीपक बैज का कार्यकाल खत्म, TS सिंहदेव के नाम की तेज हुई चर्चा

कोरकोट्टी' पुस्तक का होगा विमोचन

इस ऐतिहासिक घटना पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार अतुल श्रीवास्तव की पुस्तक 'कोरकोट्टी' का आज शहीद परिवारों के हाथों विमोचन किया जाएगा। पुस्तक में उस दिन की घटनाओं, प्रत्यक्ष अनुभवों और शहीद जवानों के अदम्य साहस का विस्तार से वर्णन किया गया है। शहीद परिवारों को यह पुस्तक निशुल्क प्रदान की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts