बीजापुर में नक्सली पर्चों से दहशत फैलाने की साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पर्चे फेंककर गांव में फैलाया डर, जमीन विवाद से जुड़ा निकला मामला,बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदंडा में माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पर्चे फेंककर दहशत फैलाने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। 7 अक्टूबर को गांव में सात धमकी भरे पर्चे मिले थे, जिनमें सरपंच नारायण काका, उपसरपंच नारायण कचलम और ग्रामीण जयमूर्ति चापड़ी को धमकी दी गई थी।
PREM
8 Oct 2026





























