Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

Korba:कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छात्रों का चक्काजाम, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद

एक महीने में तीसरी बार सड़क पर उतरे एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी, प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांग। इससे पहले भी छात्र विद्यालय और छात्रावास की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Follow on Google News
कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छात्रों का चक्काजाम, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद

रायपुर/कोरबा: कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। छात्र विद्यालय के प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षिका को हटाने समेत अपनी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। इस बार विद्यार्थियों ने साफ कर दिया है कि वे कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ही अपनी बात रखेंगे।

Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र

एक महीने के भीतर एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों का यह तीसरा बड़ा सड़क आंदोलन है। इससे पहले भी छात्र विद्यालय और छात्रावास की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Raipur: राष्ट्रपति के हाथों अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी सम्मान, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच

कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग

छात्रों का कहना है कि एकलव्य विद्यालय समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। इसलिए वे अपनी शिकायत सीधे समिति के अध्यक्ष के सामने रखना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने कहा है कि जब तक कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनते, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

/img/129/1786644703750

कोरबा-कटघोरा मार्ग पर वाहनों की कतार

चक्काजाम के कारण कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय चक्काजाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Raigarh: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

प्रशासनिक अमला मौके पर

छात्रों के आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और थाना प्रभारी समेत अधिकारी विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने की मांग

आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की प्रमुख मांग विद्यालय के प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल हटाने की है। छात्रों ने विद्यालय और छात्रावास की मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों और आंदोलनों के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

Raipur: 15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा, हाथ में गीता लेकर निकले बंदी, बोले- अब बाकी जिंदगी अच्छे से गुजारेंगे

विधायक की गाड़ी के सामने भी जताया था विरोध

पिछले आंदोलन के दौरान छात्रों ने विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे कटघोरा विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर अपनी मांगें रखी थीं। इसके बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा मामले की जांच कराए जाने की बात सामने आई थी।

जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का इंतजार

छात्रों ने एक अगस्त को भी छुरी में चक्काजाम किया था। उनकी शिकायतों को लेकर सहायक आयुक्त स्तर पर जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

Durg Bhilai: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, विज्ञान शिक्षकों की भर्ती समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दुर्ग में प्रदर्शन

अब प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती

एक ओर छात्रों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराने की चुनौती है, तो दूसरी ओर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों का समाधान निकालना प्रशासन के लिए अहम हो गया है। छात्रों के रुख को देखते हुए अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या कलेक्टर मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे या प्रशासनिक स्तर पर ही आंदोलन खत्म कराया जाएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts