Korba News:खाने में कीड़े, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी का आरोप; SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम
कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा असंतोष शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया। सुबह करीब 7 बजे छात्रों ने कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्राचार्य अहमद खान और छात्रावास अधीक्षक का व्यवहार उनके प्रति अभद्र है। इसके साथ ही छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है और कई बार खाने में कीड़े मिलने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। छात्रों का यह भी कहना है कि विद्यालय और छा
PREM
1 Aug 2026



























