Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बच्चों के पसंदीदा कोकोनट मैकरून और मोदक बना रहे शेफ एवं होमबेकर

वर्ल्ड कोकोनट डे पर घर पर बनाएं शुद्ध और पारंपरिक तरीके से नारियल स्वीट्स
बच्चों के पसंदीदा कोकोनट मैकरून और मोदक बना रहे शेफ एवं होमबेकर

प्रीति जैन 

भोपाल। नारियल की मिठाइयां त्योहार के मौके पर खासतौर पर पसंद की जाती हैं। इन दिनों गणेशोत्सव के दौरान नारियल के मोदक विशेष रूप से बनाए जाते हैं, क्योंकि इन्हें भगवान का प्रिय भोग माना जाता है। शहर की स्वीट्स शॉप्स पर नारियल की मिठाइयों में नारियल पेडा, नारियल मोदक, नारियल बरफी और नारियल लड्डू तैयार किए गए हैं। वर्ल्ड कोकोनेट डे के मौके पर नारियल से बने फूड आइटम्स व मिठाइयों को लेकर शेफ अंकित ने कोकोनेट मैकरून रेसिपी भी पाठकों के लिए शेयर की हैं, जिन्हें घर पर ही बना सकते हैं। घर पर शुद्ध व पारंपरिक तरीके से नारियल मोदक बनाने का तरीका काफी आसान भी है।

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित, हाईकोर्ट ने कहा- कलेक्टर की अनुमति से ही मिलेगा प्रवेश

कोकोनट चॉकलेट बर्फी बनी पसंद

मिठाई की दुकानों पर इस समय कई प्रकार को मोदक मिल रहे हैं, जिसमें पान फ्लेवर से लेकर खजूर के बने मोदक खास हैं। इसमें हर साल कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है लेकिन नारियल के बने मोदक सदाबहार हैं क्योंकि गणेश पूजा पंडाल से लेकर घरों तक में इसी का भोग मुख्य रूप से लगता है। होममेड मिठाइयां बनाने वाले भी नारियल मोदक, नारियल पाक, नारियल बरफी, नारियल चॉकलेट बरफी तैयार कर रहे हैं।

नारियल पाक जरूर करती हूं तैयार

मैं गणपति को भोग लगाने के लिए तीन-चार तरह की मिठाइयां बनाती हूं। इसमें से एक है, नारियल पाक। इसके लिए नारियल को हल्का भूनकर उसकी नमी निकाल लें। फिर ड्रायफ्रूट्स व खसखस को हल्का भूनें। एक तार की चाशनी में सभी सामग्री मिला दें। इसके बाद इसमें इलायची और काली मिर्च पाउडर डाल दें और दो मिनट तक और पकाकर एक थाली में फैला दें। ठंडा होने पर पीस निकाल लें।

प्रिया गुप्ते, होममेकर

ये भी पढ़ें: चौबीसो घंटे वर्दी पहनकर रहते हैं तैयार, अफसरों की सुरक्षा में भी देते हैं ड्यूटी, फिर भी भत्ते बंद

शेफ अंकित ने शेयर की होममेड रेसिपी  

चॉकलेट कोकोनट मैकरून

सामग्रीः किसा नारियल 250 ग्राम, कंडेंस्ड मिल्क 150 ग्राम, वनीला एसेंस 1 बड़े चम्मच, मैदा 2 बड़े चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, डार्क चॉकलेट 180 ग्राम, बादाम कतरन 50 ग्राम।

बनाने की विधिः एक बाउल में किसा हुआ नारियल, दो बड़े चम्मच मैदा, कंडेंस्ड मिल्क, वनीला एसेंस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और मिश्रण तैयार करें। एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाएं। स्कूपर की सहायता से नारियल के मिश्रण को उस पर डालें और सभी मैकरून को 15 मिनट के लिए 325 डिग्री पर माइक्रोवेव में बेक करें। सभी मैकरून को ठंडा करके पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डिप करें और बादाम कतरन के गार्निश करके गणपति बप्पा को भोग लगाएं।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...

Latest Posts