Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेन्सेन हुआंग के बाद कौन संभालेगा एनवीडिया, स्थायी CEO की रेस में भारतीय मूल के 3 दावेदार

80% AI चिप्स पर कंट्रोल वाली कंपनी को चाहिए टेक्नोलॉजी, विजन और फाइनेंस समझने वाला लीडर। बोर्ड आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों पर कर रहा विचार।
जेन्सेन हुआंग के बाद कौन संभालेगा एनवीडिया, स्थायी CEO की रेस में भारतीय मूल के 3 दावेदार

वॉशिंगटन। एनवीडिया ने अपने CEO रहे जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उसका बोर्ड आंतरिक (कंपनी के अंदर) और बाहरी दोनों तरह के उम्मीदवारों पर विचार करने के लिए तैयार है। कंपनी का मानना है कि यह बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसा इसलिए क्योंकि हुआंग ने ही एनवीडिया को एक AI पावरहाउस में बदला था। दुनिया भर की 80 प्रतिशत AI चिप्स पर कंपनी का कंट्रोल था। इतना ही नहीं कंपनी को उन्होंने दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल कंपनी में भी तब्दील कर दिया था। हुआंग के जाने के बाद, एनवीडिया ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया है। इस बीच, बोर्ड अन्य उम्मीदवारों पर विचार कर रहा है, जिनमें भारतीय मूल के तीन उम्मीदवार भी शामिल हैं। 

पद के लिए तकनीकी समझ जरूरी   

एनवीडिया AI क्षेत्र में एक प्रमुख निर्माता तो है ही, इसने इस क्षेत्र में भारी निवेश भी किया है। नए सीईओ को लेकर विश्लेषकों और निवेशकों का मानना ​​है कि कमान संभालने वाले व्यक्ति को तकनीक की समझ होनी चाहिए। उसके पास एक स्पष्ट विजन होना चाहिए और उसे फाइनेंस की भी अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही बड़ी कंपनी को चलाने का अनुभव होना जरूरी हो सकता है क्योंकि नियामक जांच, भू-राजनीतिक तनाव और AI क्रांति के कारण आए आर्थिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए यह भी जरूरी है।

 इनके नाम चल रहे

 /img/126/1794558216063

 पालो ऑल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) के CEO निकेश अरोड़ा को भी एक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार निवेशकों ने उनका नाम सुझाया है। अरोड़ा 2018 से पालो ऑल्टो नेटवर्क्स का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने कंपनी के AI आधारित साइबर सुरक्षा क्षेत्र में विस्तार की देखरेख की है। वे SoftBank में प्रेसिडेंट और COO और Google में भी काम कर चुके हैं।

 /img/126/1794558321672

मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी 'माइक्रोन' के CEO संजय मेहरोत्रा का नाम इस रेस में है। उनके पास चार दशकों से अधिक का अनुभव है। खास बात यह है कि उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के साथ काम किया है क्योंकि एनवीडिया माइक्रोन के उत्पादों का इस्तेमाल करती है। मेहरोत्रा ​​2017 से अमेरिका की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी को AI सिस्टम के लिए एक प्रमुख सप्लायर के रूप में बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

 /img/126/1794558517888

 गूगल क्लाउड (Google Cloud) के CEO थॉमस कुरियन पर भी एनवीडिया के शीर्ष पद के लिए विचार किया जा सकता है। Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार वे गूगल में कुरियन क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और AI सेवाओं की देखरेख करते हैं। उन्हें उन बड़े कस्टमर्स और तकनीक के साथ काम करने का अनुभव मिला है। यह एनवीडिया के कारोबार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts