Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मसूद मलिक भारत आएंगे। वे नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में शामिल होंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

पाकिस्तान इस महीने के आखिर में नई दिल्ली में होने वाली शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मसूद मलिक को भेजेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत दौरे पर आएगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तानी क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मसूद मलिक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

मई 2023 में भारत आए थे बिलावल भुट्टो

इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत आए थे। उन्होंने गोवा में आयोजित शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला मंत्रीस्तरीय दौरा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के किसी मंत्री का यह पहला भारत दौरा होगा। मुसादिक मसूद मलिक का नई दिल्ली आना SCO के मंच पर दोनों देशों की मौजूदगी के लिहाज से भी अहम है। हालांकि, इस दौरे को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में किसी बदलाव के संकेत के तौर पर देखना अभी जल्दबाजी होगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts