Janjgir Champa:पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, थाने में मचा हड़कंप,निगरानी में तैनात आरक्षक सस्पेंड

रायपुर/ जांजगीर चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना से पुलिस कस्टडी में रखा गया अवैध शराब बिक्री का आरोपी फरार हो गया। आरोपी के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने निगरानी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Jagdalpur: वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में भीषण हादसा,4 पुलिसकर्मी और चालक गंभीर
थाने से फरार हुआ आरोपी
जानकारी के मुताबिक फनेंद्र सिंह को अमोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुलमुला थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। आरोपी की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को दी गई थी।
ये भी पढ़ें: Durag Bhilai: मुख्यमंत्री साय ने पत्नी संग सुनी शिव महापुराण कथा, भिलाई में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
तड़के थाने से निकला आरोपी
बताया जा रहा है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जब पुलिस को आरोपी के थाने से गायब होने की जानकारी मिली तो थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।
निगरानी में चूक, आरक्षक सस्पेंड
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपी की निगरानी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Raipur: स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम
कैसे फरार हुआ आरोपी? जांच का विषय
पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर थाने की सुरक्षा और निगरानी के बीच आरोपी कैसे बाहर निकल गया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी फनेंद्र सिंह की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: मुलमुला थाना क्षेत्र में सामने आई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में सुरक्षा और कस्टडी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमोरा गांव से अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी के थाने से फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।





















