Raipur:स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर जाइल्स तखतपुर ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को दर्दनाक हादसे में घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आए तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर घर लौट रहे तीनों बच्चे अचानक बढ़े पानी के बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों, पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में ‘ब्लैक करेंसी’ का बड़ा खेल बेनकाब,4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
तीन मासूम, एक हादसा और थम गईं खुशियां
जानकारी के अनुसार ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें घोंघा नदी पार करनी थी। बताया गया कि उस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से तीनों बच्चे संभल नहीं सके और पानी में बह गए।

खबर मिलते ही नदी किनारे जुटे ग्रामीण
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बच्चों की तलाश के लिए SDRF को भी मौके पर बुलाया गया। नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।
पुल के नीचे मिला अनमोल का शव
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल का शव नदी में पुल के नीचे से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद SDRF और पुलिस की टीम ने बाकी दोनों बच्चों की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें: Raipur: नगर पालिका दफ्तर में घुसकर RI से मारपीट, जमकर हुआ बवाल: 4 आरोपियों पर FIR, जान से मारने की धमकी का भी आरोप
एनीकट के पास मिली स्तुति
लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल का शव एनीकट के पास बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने आसपास के जल क्षेत्र में फिर से व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
तीसरे बच्चे शिक्षा का शव भी बरामद
रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल का शव भी बरामद कर लिया। तीनों बच्चों के शव मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें: Surajpur: बच्चों की पढ़ाई की जगह हाथ में झाड़ू,आत्मानंद स्कूल का VIDEO वायरल
तीन मौतों से गांव में पसरा मातम
एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत से समडील गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तखतपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।





















