Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Durag Bhilai:मुख्यमंत्री साय ने पत्नी संग सुनी शिव महापुराण कथा, भिलाई में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के समापन में शामिल हुए CM साय, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे। यहां आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का श्रवण किया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Follow on Google News
मुख्यमंत्री साय ने पत्नी संग सुनी शिव महापुराण कथा, भिलाई में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

रायपुर/ दुर्ग भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई में रविवार को आस्था और भक्ति का बड़ा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कथा का श्रवण करने के साथ व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

Raipur: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 38 मरीज मिले, रायपुर में 25 केस, आधे से ज्यादा एक्टिव

पत्नी कौशल्या साय के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे। यहां आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का श्रवण किया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

/img/129/1787479852477

Raipur: रायपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, 3 महिलाएं गिरफ्तार

व्यासपीठ पूजन कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री साय ने शिव महापुराण कथा के समापन पर व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण शिव भक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर नजर आया।

/img/129/1787480764793

छत्तीसगढ़ पर महादेव की विशेष कृपा’

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर देवाधिदेव भगवान महादेव की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विराजित देवी-देवताओं की भी प्रदेशवासियों पर असीम कृपा बनी हुई है।

Raipur: स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

धार्मिक आयोजन समाज में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूती मिलती है।

/img/129/1787480768829

साइबर जागरूकता का संदेश भी दिया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक या डिजिटल लेनदेन से पहले पूरी तरह जांच करने का संदेश दिया।

Raipur: रायपुर में ‘ब्लैक करेंसी’ का बड़ा खेल बेनकाब,4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

सात दिनों की कथा का भक्ति के बीच समापन

भिलाई में सात दिनों तक चले शिव महापुराण कथा आयोजन का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts