Janjgir Champa:पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, थाने में मचा हड़कंप,निगरानी में तैनात आरक्षक सस्पेंड
अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार था फनेंद्र सिंह, तड़के 3 से 6 बजे के बीच मुलमुला थाना से भागा। जानकारी के मुताबिक फनेंद्र सिंह को अमोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुलमुला थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। आरोपी की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को दी गई थी।
PREM
23 Aug 2026



























