Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jagdalpur:वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में भीषण हादसा,4 पुलिसकर्मी और चालक गंभीर

पंच लाइन: NH-30 पर अचानक मचा हड़कंप—मंत्री की गाड़ी को टक्कर के बाद फॉलो वाहन भी चपेट में, 5 लोग गंभीर घायल। हादसे में फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन में मौजूद चार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया।
Follow on Google News
वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में भीषण हादसा,4 पुलिसकर्मी और चालक गंभीर

जगदलपुर/कोंडागांव:  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। NH-30 पर घोड़ागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंत्री के वाहन से टकरा गई। इसके बाद कार काफिले के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मंत्री केदार कश्यप ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों और चालक का हाल जाना।

यह भी पढ़ें: Durag Bhilai: मुख्यमंत्री साय ने पत्नी संग सुनी शिव महापुराण कथा, भिलाई में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

काफिले के सामने अचानक आई तेज रफ्तार कार

जानकारी के मुताबिक वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से गुजर रहा था। इसी दौरान घोड़ागांव के पास सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर काफिले के वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद कार फॉलो वाहन से भी भिड़ गई।

/img/129/1787485787761

टक्कर के बाद फॉलो वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे में फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन में मौजूद चार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया।

/img/129/1787485819038

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, 3 महिलाएं गिरफ्तार

5 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चार जवानों और चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

/img/129/1787485838986

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों और चालक से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

/img/129/1787485865626

यह भी पढ़ें: Raipur: स्कूल से घर लौटते घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

हादसे की वजह खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस एवं प्रशासन की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और वाहनों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

/img/129/1787485925153

 

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts