PlayBreaking News

CG NEWS: राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार

8.22 करोड़ की संदिग्ध ITC, पश्चिम बंगाल की फर्जी फर्मों से कागजी खरीद दिखाकर सरकार को चूना लगाने की साजिश उजागर राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया कि राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक ने पिछले लगभग छह माह के दौरान करीब 76 करोड़ रुपये का व्यापार केवल दस्तावेजों में दर्शाया। जांच के दौरान वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले, जिससे पूरे कारोबार पर संदेह गहरा गया। RAJ
Follow on Google News
राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, आदेश्वर ट्रेड लिंक का संचालक गिरफ्तार

RAIPUR/RAJNADGAOWN NEWS। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में राज्य कर विभाग ने फर्जी बिलिंग और कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है। जांच में करोड़ों रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आने के बाद आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग का दावा है कि पूरा नेटवर्क कागजी लेन-देन, फर्जी बिलिंग और बोगस ITC के जरिए शासन को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।

76 करोड़ की कागजी ट्रेडिंग का खुलासा

राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया कि राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक ने पिछले लगभग छह माह के दौरान करीब 76 करोड़ रुपये का व्यापार केवल दस्तावेजों में दर्शाया। जांच के दौरान वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले, जिससे पूरे कारोबार पर संदेह गहरा गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का टशन: जेल गेट पर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

8.22 करोड़ की संदिग्ध ITC रडार पर

विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी रिटर्न, वित्तीय दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इसमें करीब 8.22 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों का मानना है कि इस राशि का उपयोग कर देनदारी कम करने और अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया।

पश्चिम बंगाल की फर्मों से फर्जी खरीद का आरोप

प्रारंभिक जांच में पता चला कि फर्म ने पश्चिम बंगाल स्थित कई संदिग्ध कंपनियों से आयरन एवं स्टील की खरीद दिखाकर करोड़ों रुपये के बिल हासिल किए। हालांकि जांच एजेंसियों को वास्तविक माल परिवहन और व्यापार से जुड़े विश्वसनीय साक्ष्य नहीं मिले। इन बिलों के आधार पर फर्जी ITC का लाभ लिया गया और अन्य व्यापारिक इकाइयों तक भी इसका फायदा पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 40 साल बाद मिला इंसाफ: निजी जमीन पर सड़क बनाकर बैठी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई 2 लाख की पेनल्टी

निरस्त GST पंजीयन वाली फर्में जांच के घेरे में

जांच के दौरान अधिकांश आपूर्तिकर्ता फर्मों के GST पंजीयन पहले ही निरस्त पाए गए। विभाग को इन कंपनियों द्वारा वास्तविक व्यापार किए जाने के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले। इससे यह आशंका और मजबूत हुई कि पूरा नेटवर्क केवल फर्जी बिल जारी करने और अवैध ITC उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था।

आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद राज्य कर विभाग ने आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों की भूमिका भी संदिग्ध है। बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेज और संबंधित कारोबारी इकाइयों की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राजधानी में Blinkit पर निगम का बड़ा एक्शन: बिना कम्प्लीशन सर्टिफिकेट चल रहा था वेयरहाउस, किया गया सील।

GST विभाग का बड़ा संदेश

राज्य कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी बिलिंग, बोगस ITC और कर चोरी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा करना उसकी प्राथमिकता है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts