People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    बमबारी के बाद अब जुबानी जंग : ट्रंप बोले- मैंने खामेनेई को भयानक मौत से बचाया, ईरान ने किया पलटवार; जानें क्या कहा

    Publish Date: 28 Jun 2025, 11:00 AM (IST)Updated On: 4 Jul 2025, 4:04 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News

    तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच हुई 12 दिवसीय जंग तो थम गई है, लेकिन उसके बाद शुरू हुई राजनयिक और जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद की सबसे अहम कड़ी बनी है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बीच बयानबाजी। ट्रंप ने दावा किया कि, उन्होंने खामेनेई को एक “भयानक और अपमानजनक मौत” से बचाया था। इस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    ट्रंप का बड़ा दावा: खामेनेई को मौत से बचाया

    पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने खामेनेई को मौत से बचाया, हालांकि मुझे उनसे धन्यवाद की उम्मीद नहीं है।”

    ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्हें खामेनेई के ठिकाने की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इजराइल और अमेरिकी सेना को उनकी हत्या से रोक दिया। ट्रंप ने खामेनेई के उस बयान को भी झूठा करार दिया जिसमें उन्होंने इजराइल के खिलाफ जंग में ईरान की जीत का दावा किया था।

    ट्रंप बोले- ईरान बर्बाद हो चुका है

    ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की सेना, अर्थव्यवस्था और भविष्य अब पूरी तरह बर्बादी की ओर बढ़ चुके हैं। उन्होंने लिखा, “ईरान वैश्विक व्यवस्था में शामिल होने के बजाय गुस्सा और नफरत फैला रहा है।” उन्होंने कहा कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है और ईरान अब अपनी हार को छुपाने के लिए झूठा प्रचार कर रहा है।

    ईरानी विदेश मंत्री का पलटवार

    ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के बयान को “अपमानजनक और अस्वीकार्य” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ट्रंप ईरान के सर्वोच्च नेता से किसी समझौते की उम्मीद रखते हैं, तो उन्हें इस तरह की बयानबाजी बंद करनी होगी।” ईरान ने कहा कि ट्रंप जानबूझकर तनाव बढ़ा रहे हैं और इस तरह के बयानों से शांति वार्ता और कूटनीति को नुकसान पहुंचता है।

    इजराइली मंत्री का खुलासा- खामेनेई को मारना चाहते थे

    इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक इंटरव्यू में कहा, “अगर खामेनेई हमारी पहुंच में होते तो हम उन्हें खत्म कर देते।” उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे मिशन के लिए इजराइल को किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है, यहां तक कि अमेरिका की भी नहीं।

    ईरान बोला- जवाब देना जरूरी था

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कहा कि, “अगर इजराइली हमलों का जवाब नहीं दिया जाता, तो पूरा क्षेत्र जंग की आग में जल सकता था।” उन्होंने बताया कि उस समय ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन इजराइल ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला कर दिया।

    पजशकियान के मुताबिक, ये हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन था क्योंकि ईरान की परमाणु साइट्स IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की निगरानी में थीं।

    UNSC और IAEA से की कार्रवाई की मांग

    ईरानी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और IAEA से अपील करते हुए कहा कि, “इजराइल के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। अब नरमी की नीति खत्म होनी चाहिए।” उन्होंने ईरान पर हुए हमले की निंदा करने वाले देशों को धन्यवाद भी दिया और यूरेशियन इकॉनॉमिक यूनियन के साथ FTA (Free Trade Agreement) को क्षेत्रीय समृद्धि के लिए जरूरी बताया।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Iran Supreme Leader Khamenei

    Israel Iran War

    Donald Trump

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    टाइगर स्टेट पर संकट :मप्र ने तीन माह में खो दिए 20 बाघ, देश में 46 की मौत

    तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    UPCOMING RESULT:CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला :दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    MP Board Result 2026:फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    मेहनत रंग लाई :भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    Bhojshala Case :हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    स्पेशल कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    अकेलेपन में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    AI से प्यार पड़ा भारी:अकेलेपन में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाती है मीठा खाने की इच्छा? आयुर्वेद बताता है असली कारण और सही तरीका

    Sweets after meals:खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाती है मीठा खाने की इच्छा? आयुर्वेद बताता है असली कारण और सही तरीका

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....