आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार लीग में 8 की जगह 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैन्स को नए लुक से हैरान करते नजर आते हैं। इस बार रजनीकांत स्टाइल में ड्राइवर बने धोनी का वीडियो आईपीएल मैनेजमेंट ने ही शेयर किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Match Update : पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 357/6 रन
https://twitter.com/IPL/status/1499629462354333698
धोनी ने सुपर ओवर के लिए रोक दी बस
वीडियो में धोनी बस को ले जाते दिखते हैं, तभी बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। फिर बस को पीछे की तरफ लेते हैं। बस को रोककर सवारी को एक तरफ खिड़की में से बाहर देखने को कहते हैं। यहां पूछते भी हैं कि दिख रहा है न सभी को? इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी आता है और पूछता है कि क्या चल रहा है। तब धोनी कहते हैं कि सुपर ओवर चल रहा है। वीडियो के आखिरी में धोनी कहते हैं कि यह टाटा आईपीएल है। यह पागलपन अब नॉर्मल है।
ये भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट; रहाणे और पुजारा समेत इन दिग्गजों को हुआ नुकसान
चेन्नई की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करेंगे। सीएसके ने उन्हें 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। हालांकि एमएस धोनी से अधिक पैसे रवींद्र जडेजा को मिले हैं। टीम ने उन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 4 बार खिताब जीत चुकी है। पिछला आईपीएल सीजन भी सीएसके ने जीता था। फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थीं।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…