iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, बंद हो जाएगा ये खास फीचर, जानें अब यूजर्स क्या करें?

Truecaller ने घोषणा की है कि उसका कॉल रिकॉर्डिंग फीचर iPhone यूजर्स के लिए 30 सितंबर 2025 से बंद हो जाएगा। इसका कारण है कि iOS के नए वर्जन में Apple ने खुद की इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा पेश कर दी है। अब थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं रह गई, इसलिए Truecaller इस फीचर को हटाने जा रहा है।
iPhone पर रिकॉर्डिंग क्यों थी मुश्किल?
Android की तुलना में iPhone पर कॉल रिकॉर्डिंग करना हमेशा जटिल और महंगा रहा है। Truecaller को कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक थर्ड लाइन कॉल जोड़नी पड़ती थी, जिससे लागत ज्यादा आती थी। वहीं Apple के सख्त सिक्योरिटी नियमों की वजह से डायरेक्ट रिकॉर्डिंग संभव नहीं थी।
अब दूसरे फीचर्स पर होगा फोकस
Truecaller अब कॉल रिकॉर्डिंग की जगह अपने दूसरे फीचर्स जैसे Live Caller ID और स्पैम कॉल ब्लॉकिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान देगा।
पुरानी रिकॉर्डिंग्स को ऐसे सुरक्षित करें
Truecaller ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे 30 सितंबर 2025 से पहले अपनी जरूरी रिकॉर्डिंग्स का बैकअप ले लें, क्योंकि इसके बाद सभी डेटा डिलीट कर दिया जाएगा।
बैकअप के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- iPhone में Truecaller ऐप खोलें
- ‘Record’ टैब पर जाएं
- ऊपर दिए ‘Settings’ आइकन पर टैप करें
- ‘Storage Preference’ में जाकर iCloud Storage चुनें
- अगर iCloud बंद हो तो iPhone की Settings > Your Name > iCloud > Saved to iCloud > Truecaller को ऑन करें
- किसी खास रिकॉर्डिंग को सेव करने के लिए उस पर बाएं स्वाइप करें
- ‘Share’ या ‘Export’ पर टैप कर लोकल स्टोरेज या किसी क्लाउड सेवा में सेव करें
अब क्या करें iPhone यूजर्स?
iPhone यूज़र्स को कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अब Apple की अपनी इनबिल्ट सुविधा का इस्तेमाल करना होगा। और जिनके लिए पुरानी रिकॉर्डिंग्स जरूरी हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे 30 सितंबर से पहले अपना डेटा सुरक्षित कर लें।











