PlayBreaking News

OnePlus 15R :8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इसमें 6.83 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5, डुअल 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग मिल सकती है। साथ ही 5G सपोर्ट वाला OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च होगा।
Follow on Google News
8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 17 दिसंबर को होगा लॉन्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। OnePlus 15 सीरीज में कंपनी एक और नया दमदार स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। OnePlus ने कन्फर्म किया है कि OnePlus 15R को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी नया OnePlus Pad Go 2 टैबलेट भी पेश करेगी।

    लॉन्च डेट और कीमत

    OnePlus 15R की भारतीय कीमत अभी आधिकारिक नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 44,999 हजार से लेकर 50,000 हजार के बीच हो सकती है। यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6T का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।

    डिस्प्ले और डिजाइन

    फोन में 6.83 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट इसे और भी स्मूथ बनाता है। डिजाइन में फ्लैट मेटल फ्रेम और ऊपर-बाएं कोने में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कलर ऑप्शंस में चारकोल ब्लैक और मिंट ब्रीज शामिल हो सकते हैं।

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

    OnePlus 15R में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दे सकती है। यह OnePlus R सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और वेपर चेंबर कूलिंग भी मिलेगी।

    कैसा है कैमरा सेटअप ?

    डिवाइस में पीछे की तरफ डुअल 50MP कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें प्राइमरी लेंस OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, OnePlus 15R की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी बैटरी है। फोन में 7800-8000mAh की विशाल बैटरी मिल सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह वनप्लस के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

    Uploaded media

    ड्यूरेबिलिटी और अन्य फीचर्स

    इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी जा सकती हैं। जो इसे धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से मजबूत सुरक्षा प्रदान करेंगी। इसके अलावा डिवाइस OxygenOS 16 पर आधारित होगा। जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस देगा।

    OnePlus Pad Go 2 होगा लॉन्च 

    कंपनी इसके साथ नया OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च करेगी। यह टैबलेट 5G सपोर्ट, सिंगल रियर कैमरा और नए Pad Go 2 Stylus के साथ आएगा। जो नोट्स लेने और क्रिएटिव कामों के लिए काफी उपयोगी होगा। इसकी कीमत लगभग 20,000 - 25,000 हजार के बीच रहने की उम्मीद है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts