'Aurus Senat' :चलता-फिरता किले से कम नहीं पुतिन की 'Aurus Senat', 900 किलो वजनी डोर से लेकर टियर गैस लॉन्चर सिस्टम मौजूद

Aurus Senat में मौजूद ऑटोनॉमस डिफेंस सिस्टम 360 डिग्री खतरे को हमेशा मॉनिटर करता रहता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को यह खुद पहचना लेता है।
Follow on Google News
चलता-फिरता किले से कम नहीं पुतिन की 'Aurus Senat', 900 किलो वजनी डोर से लेकर टियर गैस लॉन्चर सिस्टम मौजूद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम तक भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें एयरपोर्ट पर लेने जाएंगे। भारत यात्रा में उनकी लिमोजिन कार ‘ऑरस सीनेट’ सुर्खियों में है। ये कार का वजन 7 टन है जो एक चलता-फिरता किला है। इसका 900 किलो का एक डोर हाथ से नहीं हाइड्रोलिक सिस्टम से खुलता है।

    ट्रंप की कार से डबल है स्पीड

    पुतिन की ऑरस सीनेट कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’ से दोगुनी स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। ‘द बीस्ट’ की स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। वहीं पुतिन की ये कार पूरी तरह से बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ है। जिसमें हाई लेवल सुरक्षा मिलती है।

    AK-47, असॉल्ट राइफल के हमले झेलने की क्षमता

    एडवांस फीचर्स से लैस कार चारों टायर फटने पर भी 80kmph की स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें 6cm मोटा कांच पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। इतना ही नहीं यह असॉल्ट राइफल, AK-47, ग्रेनेड हमले को झेल सकता है और इसे बेअसर करने में भी सक्षम है।

    वहीं अगर कार पर वार हो या हमले जैसी स्थिति के समय केमिकल अटैक होने पर कार के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम शुरू हो जाता है। बता दें पुतिन की ऑरस सीनेट एकमात्र ऐसी कार है जो पूरी तरह स्वदेशी है, दुनिया के किसी राष्ट्राध्यक्ष के पास स्वदेशी कार नहीं है।

    कितनी महंगी है कार ?

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ऑरस सीनेट लिमोजिन के बेस मॉडल की कीमत करीब 18 मिलियन रूबल (भारतीय मुद्रा में लगभग 2.5 करोड़ रुपये) से शुरू होती है। हालांकि, पुतिन के इस्तेमाल के लिए इसमें कई एडवांस सुरक्षा फीचर्स तैयार किए गए हैं, जिससे इसकी असल कीमत बेस मॉडल की कीमत से करीब दो गुना या उससे भी अधिक हो जाती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts