Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Croma Black Friday Sale :आधी कीमत में MacBook Air M4, पहली फुरसत में बुक करें Apple का लेटेस्ट लैपटॉप

Apple MacBook Air M4 अब Croma की Black Friday Sale में आधी कीमत पर उपलब्ध है। स्टूडेंट-टीचर ऑफर, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलाकर कीमत 55,911 रुपए तक घट सकती है। 13.6 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, M4 चिपसेट, फैनलेस डिजाइन और 10+ घंटे की बैटरी इसे आदर्श लैपटॉप बनाते हैं।
Follow on Google News
आधी कीमत में MacBook Air M4, पहली फुरसत में बुक करें Apple का लेटेस्ट लैपटॉप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। अगर आप Apple MacBook Air M4 खरीदने का सोच रहे थे तो अब इसका सही मौका है। Croma की Black Friday Sale में यह लैपटॉप लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत आप 99,900 रुपए वाले प्रीमियम लैपटॉप को सिर्फ 55,911 रुपए में खरीद सकते हैं। यह डील केवल 30 नवंबर तक ही वैध है।

    सस्ते में खरीदने के मौके

    Croma ने Black Friday के मौके पर कई ऑफर पेश किए हैं। स्टूडेंट-टीचर ऑफर के तहत कीमत 88,911 रुपए तक गिर जाती है। इसके अलावा, SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। अगर आप पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करते हैं, तो 13,000 रुपए तक का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर लैपटॉप की कीमत 55,911 रुपए तक आ जाती है।

    MacBook Air M4 का डिजाइन और पोर्ट्स

    यह लैपटॉप बेहद हल्का और स्लीक डिजाइन के साथ आता है। ऑल-एल्युमिनियम बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है। लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 पोर्ट, एक MagSafe चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद हैं। MagSafe का मैग्नेटिक फीचर चार्जिंग के दौरान गिरने से बचाता है।

    परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

    MacBook Air M4 में Apple का M4 चिपसेट है, जिसमें 10 कोर CPU, 8 कोर GPU और 16 कोर न्यूरल इंजन है। यह मल्टीटास्किंग, क्रिएटिव वर्क और रोजमर्रा के कामों के लिए आदर्श है। 13.6 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले P3 wide color gamut सपोर्ट करता है। जो फोटो एडिटिंग और मल्टीमीडिया के लिए उपयुक्त है।

    बैटरी और फैनलेस डिजाइन

    M4 MacBook Air में फैन नहीं है इसलिए यह पूरी तरह साइलेंट रहता है। इसकी बैटरी लाइफ 10 घंटे से अधिक है जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है। Croma की यह Black Friday Sale Apple फैंस के लिए एक शानदार मौका है। खासकर उन लोगों के लिए जो प्रीमियम लैपटॉप सस्ते में खरीदना चाहते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts