Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tata Sierra की ग्रैंड वापसी :दमदार फीचर्स के साथ सोशल मीडिया पर मचाई धूम, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

22 साल बाद टाटा सिएरा की दमदार वापसी हो गई है। 25 नवंबर 2025 को लॉन्च हुई इस SUV ने अपनी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख के चलते सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मॉडर्न बॉक्सी डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर और 3 इंजन ऑप्शंस के साथ यह सीधे क्रेटा और सेल्टोस को चुनौती देती है। लॉन्च के बाद इंस्टाग्राम पर इसके फीचर्स और कीमत को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।
दमदार फीचर्स के साथ सोशल मीडिया पर मचाई धूम, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। टाटा मोटर्स ने 25 नवंबर, 2025 को अपनी सबसे प्रतीक्षित एसयूवी सिएरा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह कार 22 साल बाद भारतीय बाजार में लौट आई है और लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसकी कीमत 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने के कारण लोग चकित हैं।

    सोशल मीडिया पर धूम

    बता दें कि, लॉन्च के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टाटा सिएरा की चर्चा जोरों पर रही। इंस्टाग्राम यूजर mechanical.jugadu ने इस कार की कीमत और फीचर्स का वीडियो शेयर किया जिसे यूजर्स ने बेहद पसंद किया। कमेंट्स में लोगों ने लिखा - क्रेटा और सेल्टोस की तो छुट्टी हो गई और इसे ऑटो मार्केट में बड़ी चुनौती बताया गया।

    आकर्षक डिजाइन और दमदार लुक

    नई सिएरा का डिजाइन आधुनिक और बोल्ड है। जिसमें क्लासिक बॉक्सी स्टाइल को नए एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। सामने एलईडी डीआरएल और क्लोज्ड ग्रिल, पीछे एंड-टू-एंड कनेक्टेड टेललैंप्स और मजबूत शोल्डर लाइन इसे सड़क पर प्रीमियम लुक देती हैं।

    Uploaded media

    लग्जरी केबिन और सुविधाएं

    इंटीरियर में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, ब्लैक-व्हाइट थीम और लेयर्ड डैशबोर्ड इसे बेहद प्रीमियम फील देता है। दूसरी पंक्ति में पर्याप्त लेगरूम और 622 लीटर का बूट स्पेस है।

    Uploaded media

    इंजन और सुरक्षा

    सिएरा को 3 इंजन विकल्पों के साथ 6 पावरट्रेन में पेश किया गया है। इसमें हाईपेरियन टर्बो पेट्रोल, रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और कायरोजेट डीज़ल इंजन शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, ABS, ESC और हिल कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    बुकिंग और डिलीवरी

    टाटा सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इसके आने के बाद यह सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को चुनौती देने वाली है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts