Instagram पर आया शानदार अपडेट... अब क्रिएटर्स बना सकेंगे 90 सेकेंड लंबी Reels, कई नए फीचर्स हुए Add

Instagram अपने यूजर्स के लिए एक और नया अपडेट लाया है। ऐप ने यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस और ऑडियंस इंगेजमेंट के लिए रील्स रिकॉर्ड करने की टाइम लिमिट बढ़ा दी है। इस नए अपडेट में क्रिएटर्स अब 90 सेकेंड तक के रील बना पाएंगे। साथ ही यूजर्स को इंटरैक्टिव स्टिकर्स भी Instagram Reels में मिलेंगे, जो अभी तक सिर्फ इंस्टाग्राम स्टोरीज में उपलब्ध थे।
भारत में टिकटॉक के बैन के बाद Instagram ने रील्स फीचर लॉन्च किया था जो कि टिकटॉक जैसा ही है। इंस्टाग्राम इन फीचर्स को TikTok को टक्कर देने के लिए रोलआउट कर रहा है, जिससे यूजर्स अपनी ऑडियंस से बेहतर तरीके से कनेक्ट हो सकें।
मिलेंगे कई नए फीचर्स
ऑडियो की बात करें तो Instagram Reels पर यूजर्स को एयर हॉर्न, क्रिकेट और दूसरे कई नए ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स अब अपना खुद का ऑडियो रील्स में कमेंट्री और बैकग्राउंड के लिए जोड़ सकेंगे। हाल में ही इंस्टाग्राम ने Amber अलर्ट फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से आप खोए हुए बच्चों को खोज सकते हैं।
भारत में टिकटॉक के बैन के बाद Instagram ने रील्स फीचर लॉन्च किया था जो कि टिकटॉक जैसा ही है। इंस्टाग्राम इन फीचर्स को TikTok को टक्कर देने के लिए रोलआउट कर रहा है, जिससे यूजर्स अपनी ऑडियंस से बेहतर तरीके से कनेक्ट हो सकें।
90 सेकेंड की होगी रील
नए फीचर की मदद से इंस्टाग्राम यूजर्स 60 के बजाय 90 सेकेंड तक रील्स रिकॉर्ड कर सकेंगे। चूंकि अब यूजर्स को अपने वीडियो के लिए 30 सेकेंड ज्यादा टाइम मिलेगा, इसलिए उनके पास ज्यादा ऑप्शन होंगे।