PlayBreaking News

Apple के एक युग का अंत! 20 साल बाद अब बंद हो रहा है आइकॉनिक म्यूजिक डिवाइस iPod

Follow on Google News
Apple के एक युग का अंत! 20 साल बाद अब बंद हो रहा है आइकॉनिक म्यूजिक डिवाइस iPod
एपल ने अपने 20 साल पहले आए म्यूजिक स्ट्रीमिंग डिवाइस iPod को आधिकारिक रूप से डिस्कंटीन्यू कर दिया है। एक समय में म्यूजिक लवर्स की पसंद रहे और स्टेटस सिंबल बन चुके आईपॉड को अब एपल नहीं बनाएगी। जानकारी के मुताबिक, अब ये शानदार डिवाइज केवल सप्लाई खत्म होने तक ही बाजार में उपलब्ध रहेगा।

2000 के दशक में की थी मार्केट में एंट्री

आइपॉड को 21 साल पहले 23 अक्टूबर 2001 को लॉन्च किया गया था। यह पहला एमपी3 प्लेयर था जो 1,000 से ज्यादा गाने और 10 घंटे की बैटरी को स्टोर करने में सक्षम था। 2000 के दशक में बहुत से लोगों के हाथ में iPod नजर आते थे। म्यूजिक लवर्स की पसंद होने के साथ ही लोग इसे अपना स्टेटस सिंबल भी समझते थे। कंपनी ने कहा है कि आखिरी यूनिट बिकने तक कंज्यूमर्स iPod Touch खरीद सकेंगे, लेकिन ब्रांड अब इसका प्रोडक्शन नहीं करेगा। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वर्ल्ड वाइड मार्केटिंग) Greg Joswiak ने कहा है कि कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स जो एपल म्यूजिक के साथ आते हैं, उनमें iPod जिंदा रहेगा।

एपल में म्यूजिक हमेशा कोर का हिस्सा रहा है...

एपल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेग जोस्वियाक ने कहा, 'एपल में म्यूजिक हमेशा कोर का हिस्सा रहा है और जिस तरह से आईपॉड इसे लाखों लोगों तक लेकर आया है वह एक म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रभाव से ज्यादा है। आईपॉड ने म्यूजिक सुनने, डिस्कवर करने और शेयर करने के तरीके को रीडिफाइन किया है।'

म्यूजिक लवर्स की पसंद

एपल का यह प्रोडक्ट लॉन्च होते ही लोगों को काफी पसंद आया था। खासकर कॉम्पैक्ट साइज और यूनिक स्क्रॉल वील को लोगों ने काफी पसंद किया था। iPod Touch ने उस वक्त लोगों को म्यूजिक एन्जॉय करने का मॉडर्न तरीका दिया था। आईफोन और एपल के दूसरे प्रोडक्ट्स की वजह से इसकी पॉपुलैरिटी घट गई। जिसकी वजह से 2014 में कंपनी ने आईपॉड क्लासिक बनाना बंद किया था। 2017 में एपल ने अपने सबसे छोटे म्यूजिक प्लेयर आईपॉड नैनो और आईपॉड शफल को बंद कर दिया।

कब लॉन्च हुआ था टच-स्क्रीन मॉडल?

ऑईपॉड के टच-स्क्रीन मॉडल को 2007 में लॉन्च किया गया था। इसे 2019 में आखिरी बार अपडेट किया गया था। इसकी कीमत 199 डॉलर है, यानी करीब 15,400 रुपए। इसमें यूजर्स को टच स्क्रीन और इंटरनेट का सपोर्ट मिलता था। इसे खरीदने वाले ज्यादातर वह लोग थे, जो आईफोन जैसा एक्सपीरियंस चाहते थे, लेकिन एक फोन नहीं चाहते थे। ये भी पढ़ें- टेक अलर्ट : Truecaller जैसे सभी FREE कॉल रिकॉर्डिंग Apps कल से हो जाएंगे बंद, ये है बड़ी वजह

2001-2019 तक 7 आईपॉड

  • 23 अक्टूबर 2001 को ओरिजिनल आइपॉड लॉन्च किया गया था। यह पहला एमपी3 प्लेयर था जो 1,000 से अधिक गाने और 10 घंटे की बैटरी को स्टोर करने में सक्षम था।
  • 20 फरवरी 2004 को आईपॉड मिनी पेश किया गया था। इसका छोटा डिजाइन यूजर्स को काफी पंसद आता था।
  • 25 सितंबर 2006 को नैनो (सेकेंड जेनरेशन) लॉन्च किया गया था। ये 2,000 गाने स्टोर करने में सक्षम था। इसमें थिन डिजाइन, 6 स्टाइलिश रंग और 24 घंटे बैटरी लाइफ मिलती थी।
  • 5 सितंबर, 2007 को आईपॉड टच लॉन्च हुआ था। इसमें एपल मल्टी-टच इंटरफेस लाया था। इसमें 3.5 इंच वाइडस्क्रीन डिस्प्ले था।
  • 12 सितंबर 2012 को नैनो (7th जेनरेशन) को पेश किया गया था। यह अब तक का सबसे पतला आईपॉड था, जो सिर्फ 5.4 मिमी का था और इसमें 2.5 इंच का मल्टी-टच डिस्प्ले था।
  • 15 जुलाई 2015 को एपल ने आईपॉड शफल (4th जेनरेशन) पेश किया था। इसमें 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 2 जीबी स्टोरेज और वॉयसओवर बटन था।
  • 28 मई 2019 को आईपॉड टच (7th जेनरेशन) में A10 फ्यूजन चिप दी गई थी। इसमें इमर्सिव ऑग्मेंटेड रियलिटी एक्सपीरिएंस, ग्रुप फेसटाइम और 256GB स्टोरेज मिलता था।
ये भी पढ़ें- Facebook Search History: कोई नहीं देख पाएगा आपकी सर्च हिस्ट्री, फेसबुक यूजर्स इस आसान तरीके से करें डिलीट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts