PlayBreaking News

Indore News:इंदौर में खराब मौसम का असर, फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

रविवार सुबह इंदौर में तेज हवा और बारिश के कारण देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिल सकी। इसके बाद फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।
Follow on Google News
इंदौर में खराब मौसम का असर, फ्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

इंदौर। मौसम सामान्य होने के बाद विमान वापस इंदौर पहुंचा। इस देरी का असर बेंगलुरु जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान पर भी पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन उड़ानों में देरी से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी लैंडिंग

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6ई-284/701 रोजाना सुबह 6:40 बजे पुणे से इंदौर पहुंचती है और यहां से 7:20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होती है। रविवार सुबह विमान निर्धारित समय पर इंदौर पहुंचा, लेकिन उस दौरान शहर में करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। तेज बारिश के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Convocation Ceremony : जस्टिस माहेश्वरी बोले-संविधान की असली परीक्षा शक्तिहीन और अल्पसंख्यकों के साथ किए व्यवहार से होती है

पायलट ने विमान को किया वडोदरा डायवर्ट

पायलट ने कुछ समय तक विमान को हवा में होल्ड किया, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर विमान को वडोदरा डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 112 यात्री सवार थे। बाद में मौसम साफ होने पर विमान ने सुबह 8:31 बजे वडोदरा से उड़ान भरी। इंदौर पहुंचने के बाद यात्रियों को लेकर यह विमान सुबह 9:20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

यात्रियों की यात्रा योजनाएं हुईं प्रभावित

फ्लाइट के डायवर्ट और देरी से संचालन के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं। बेंगलुरु जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान के यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर सुबह के समय यात्रियों की आवाजाही प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें: कटनी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से यात्री बस पलटी, तीन की मौत; 29 घायल

दूसरे दिन भी उड़ानों पर दिखा असर

एयरपोर्ट पर शनिवार को भी उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। गोवा से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-813 निर्धारित समय शाम 4:35 बजे के बजाय 7:11 बजे इंदौर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली 6ई-6390, जबलपुर जाने वाली आईएक्स-1368, रायपुर जाने वाली 6ई-813, हैदराबाद जाने वाली 6ई-6916 और मुंबई जाने वाली 6ई-6598 भी निर्धारित समय से एक से तीन घंटे की देरी से रवाना हुईं। एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक हैदराबाद समेत कुछ अन्य शहरों में खराब मौसम, विमानों के विलंब से पहुंचने और अन्य परिचालन कारणों के चलते उड़ानें प्रभावित हुईं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts