Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Rajya Sabha By-Election: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, गुरुद्वारे में टेका मत्था फिर करुणा धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान CM मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे।
MP Rajya Sabha By-Election: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, गुरुद्वारे में टेका मत्था फिर करुणा धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद
हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नेमध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने करीब 11:30 बजे विधानसभा भवन पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन से पहले हरदीप सिंह पुरी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और करुणा धाम आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया। भाजपा ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया था।

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए कृष्णा गौर बनीं प्रस्तावक

हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनके नामांकन में प्रस्तावक बनने की सहमति दी। उन्होंने इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी के नामांकन की औपचारिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

/img/99/1793429518817

मंत्री कृष्णा गौर हरदीप पुरी की प्रस्तावक बनीं।

गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले हरदीप सिंह पुरी ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। सबसे पहले उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद वह करुणा धाम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद करीब 11:30 बजे वह विधानसभा भवन पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

/img/99/1793429131519

हरदीप सिंह पुरी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की

/img/99/1793429153051

करुणाधाम आश्रम पहुंचकर दर्शन किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

/img/99/1793429182174

राज्यसभा नामांकन से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हरदीप सिंह पुरी

भाजपा ने 28 अक्टूबर को घोषित किया था उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से ही उनके नामांकन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए प्रस्तावक बनने की सहमति देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

क्यों खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट?

मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित था। सीट खाली होने के बाद निर्वाचन आयोग ने इस पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की। अब भाजपा ने इस सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा उपचुनाव में आगे क्या?

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के साथ ही मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव पर भाजपा और प्रदेश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts