Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

King Movie: शाहरुख खान की 'किंग' से अनिरुद्ध रविचंदर की छुट्टी! क्यों छोड़ी 450 करोड़ की फिल्म? क्या रिलीज से पहले बदलेगा म्यूजिक?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'किंग' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर आपसी सहमति से इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं।
King Movie: शाहरुख खान की 'किंग' से अनिरुद्ध रविचंदर की छुट्टी! क्यों छोड़ी 450 करोड़ की फिल्म? क्या रिलीज से पहले बदलेगा म्यूजिक?
शाहरुख खान की फिल्म किंग से अनिरुद्ध रविचंदर अलग हो गए हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके म्यूजिक डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव हो गया है। साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर अब इस मेगा-बजट फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मेकर्स के साथ आपसी सहमति से फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, शाहरुख खान के लिए अनिरुद्ध ने एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म का मेन थीम ट्रैक तैयार करके दिया है। अब फिल्म के बाकी म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर संभालेगी। ऐसे में सवाल है कि आखिर अनिरुद्ध ने शाहरुख की इतनी बड़ी फिल्म क्यों छोड़ी और क्या उनके म्यूजिक का जादू फिल्म में सुनाई देगा?

शाहरुख खान की 'किंग' से बाहर हुए अनिरुद्ध रविचंदर

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' पहले से ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में शाहरुख का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध रविचंदर अब फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध और फिल्म के मेकर्स के बीच इस बारे में बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

King New Poster: शाहरुख खान के होंठों के बीच गुलाब, 'कातिल नहीं आशिक हूं' कहकर बढ़ाई फैंस की बेचैनी

क्यों छोड़ी अनिरुद्ध ने शाहरुख खान की फिल्म?

अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों साउथ सिनेमा के कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके पास पहले से ही कई फिल्मों की जिम्मेदारी है। ऐसे में 'किंग' जैसी बड़े बजट की फिल्म को पूरा समय देना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान नहीं चाहते कि म्यूजिक के काम की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने म्यूजिक की जिम्मेदारी दूसरे कंपोजर्स को सौंपने का फैसला किया।

शाहरुख खान को अनिरुद्ध ने दिया खास तोहफा

भले ही अनिरुद्ध रविचंदर अब फिल्म की पूरी म्यूजिक टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने शाहरुख खान के सम्मान में फिल्म का मेन थीम ट्रैक तैयार करके दिया है। यह ट्रैक फिल्म की पहचान का अहम हिस्सा बन सकता है। अब सचिन-जिगर इसी थीम ट्रैक को आधार बनाकर फिल्म का बाकी बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक एल्बम तैयार करेंगे। अनिरुद्ध रविचंदर अपने दमदार म्यूजिक और हाई-एनर्जी बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके तैयार किए गए थीम ट्रैक को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

अब सचिन-जिगर के हाथों में 'किंग' के म्यूजिक की कमान

अनिरुद्ध के जाने के बाद अब सचिन-जिगर की जोड़ी फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी संभालेगी। सचिन-जिगर बॉलीवुड के चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं। दोनों ने कई फिल्मों में अपने संगीत से दर्शकों का दिल जीता है। उनके कुछ लोकप्रिय गाने है- 

'ब्रेकिंग बैड' के फेम एक्टर RJ मिट्टे का निधन, 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

- अपना बना ले- भेड़िया
- ठुमकेश्वरी- भेड़िया
- आज की रात- स्त्री 2
- मिलेया मिलेया- हैप्पी भाग जाएगी
- बार-बार देखो के कई लोकप्रिय ट्रैक

450 करोड़ के बजट में बन रही शाहरुख खान की 'किंग'

शाहरुख खान की 'किंग' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके बड़े बजट और भव्य एक्शन सीन्स की है। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। हालांकि, यह आंकड़ा रिपोर्ट्स पर आधारित है और मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मेकर्स इसे शानदार विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी की बड़ी वजह शाहरुख खान का एक्शन अवतार भी है। इससे पहले सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख फिल्म 'पठान' में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी से दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार मनोरंजन की उम्मीद है।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग'?

शाहरुख खान की 'किंग' को क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सचिन-जिगर शाहरुख खान की एक्शन फिल्म के लिए किस तरह का म्यूजिक तैयार करते हैं। खासकर फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में उनका बैकग्राउंड स्कोर कितना दमदार होगा, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts