Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Punjab Election 2027 : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव। देखें सभी 40 उम्मीदवारों के नाम और सीटों की पूरी लिस्ट।
Punjab Election 2027 : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बटाला से शेरी कलसी और अजनाला से कुलदीप धालीवाल को टिकट दिया गया है। पहली सूची में अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला समेत कई अहम सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से करने का फैसला किया है।

AAP Candidate List 2027: भगवंत मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम सबसे प्रमुख है। पार्टी ने उन्हें धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बटाला से शेरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल और अमृतसर दक्षिण से इंद्रवीर सिंह निज्जर को टिकट दिया गया है। माझा क्षेत्र की अन्य सीटों पर तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण से सरवन सिंह धुन चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने दोआबा क्षेत्र में भी कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

दोआबा और माझा क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

AAP ने नकोदर से इंद्रजीत कौर मान और करतारपुर से बलकार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दसूहा से करणवीर सिंह घुम्मन, उर्मुर से जसवीर सिंह राजागिल और होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिम्पा को टिकट दिया गया है। चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकृष्णन रोरी और बलाचौर से संतोष कटारिया चुनाव लड़ेंगे।

मोहाली से लुधियाना तक उम्मीदवारों का ऐलान

पार्टी ने रूपनगर से दिनेश चड्ढा और मोहाली से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा को टिकट दिया गया है। लुधियाना की विधानसभा सीटों पर भी पार्टी ने कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

/img/119/1793432821996

 

/img/119/1793432826209

मालवा क्षेत्र की इन सीटों पर भी घोषित हुए उम्मीदवार

पहली सूची में मालवा क्षेत्र की कई सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। निहाल सिंह वाला से मंजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस को टिकट मिला है। वहीं, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी और फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना चुनाव लड़ेंगे। मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां और जैतू से अमोलक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली और भदौर से लाभ सिंह उगोगे को टिकट दिया गया है। मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Breaking News

दिल्ली में हुई थी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

पहली सूची जारी होने से एक दिन पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए थे। इस दौरान पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने खास तौर पर उन नेताओं के नामों पर भी विचार किया, जिन्होंने लगातार दो चुनाव जीते हैं और जिन्हें तीसरी बार मौका दिया जा सकता है। बैठक के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम चरणों में घोषित करने का फैसला किया। अब पहली सूची जारी होने के बाद बाकी 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts