Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ducati Monster Dark हुई पेश, 890cc V2 इंजन और ऑल-ब्लैक लुक के साथ आएगी नई बाइक

डुकाटी ने पांचवीं पीढ़ी की Monster सीरीज का नया Dark वर्जन पेश किया है। इसमें 109 bhp का पावर, 91.1 Nm टॉर्क, Brembo ब्रेक और Showa सस्पेंशन मिलता है। बाइक नवंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध होगी। भारत में 2027 में आने की उम्मीद।
Ducati Monster Dark हुई पेश, 890cc V2 इंजन और ऑल-ब्लैक लुक के साथ आएगी नई बाइक
Ducati Monster Dark

बोलोग्ना (इटली)। इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने अपनी पांचवीं पीढ़ी की मोटरसाइकिल सीरीज में नया Monster Dark मॉडल पेश किया है। इस बाइक की सबसे बडी खासियत इसकी पूरी तरह ब्लैक कलर थीम है। Monster सीरीज के अन्य मॉडल्स के मुकाबले इसका डिजाइन ज्यादा सादा और आकर्षक रखा गया है। नई Ducati Monster Dark में पहले की तरह 890 cc का V2 इंजन दिया गया है, जो 109 bhp की अधिकतम पावर और 91.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में एल्युमिनियम मोनोकोक फ्रेम, Showa सस्पेंशन और Brembo ब्रेकिंग सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। बाइक में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्टेंस सिस्टम भी दिए गए हैं, जो राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

नई Monster Dark के फीचर्स और तकनीकी खूबियां 

  • इंजन: 890 cc V2 इंजन
  • अधिकतम पावर: 109 bhp
  • पीक टॉर्क: 91.1 Nm
  • कलर थीम: ऑल-ब्लैक स्टाइलिंग
  • खाली वजन: 175 kg (बिना ईंधन)
  • सस्पेंशन: Showa
  • ब्रेकिंग सिस्टम: Brembo M4.32
  • मेंटेनेंस: हर 45,000 km पर वाल्व-क्लीयरेंस इंस्पेक्शन
  • राइडिंग मोड: 4
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 6-एक्सिस IMU
  • अंतरराष्ट्रीय लॉन्च: नवंबर 2026 से डीलरशिप पर उपलब्धता
  • भारत में लॉन्च: 2027 में आने की उम्मीद

Ducati Monster Dark का ऑल-ब्लैक डिजाइन इसे बनाता है खास

Monster Dark की सबसे अलग पहचान इसकी ब्लैक-आउट स्टाइलिंग है। Ducati ने बाइक के लगभग सभी बाहरी हिस्सों को काले रंग में तैयार किया है। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील, वन-पीस सीट और फ्रंट फ्रेम के साथ एग्जॉस्ट आउटलेट तथा एयर इनटेक जैसे हिस्सों को भी काला फिनिश दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने Monster की पारंपरिक पहचान को बरकरार रखा है। इसमें बाइसन की पीठ जैसी बनावट वाला फ्यूल टैंक, DRL के साथ कॉम्पैक्ट LED हेडलैंप और आकर्षक रियर प्रोफाइल दी गई है। बाइक का पिछला हिस्सा खास तौर पर 1993 में बाजार में आई पहली Ducati Monster की डिजाइन फिलॉसफी की याद दिलाता है। इस तरह कंपनी ने पुराने Monster मॉडल की पहचान को आधुनिक स्टाइलिंग के साथ बनाए रखने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े: Hyundai Bayon SUV भारत में लॉन्च, 9.99 लाख शुरुआती कीमत, iVT ऑटोमैटिक में 18.6 kmpl माइलेज का दावा, जानें फीचर्स

खास राइडर्स के लिए डार्क वर्जन

Dark वर्जन को ऐसे राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें ज्यादा चमकदार या भडकीली डिजाइन के बजाय सिंपल और स्पोर्टी लुक पसंद आता है। हालांकि, इसके बदलाव मुख्य रूप से कॉस्मेटिक हैं। बाइक के मैकेनिकल प्लेटफॉर्म और परफॉर्मेंस सेटअप में कोई बडा बदलाव नहीं किया गया है। Ducati Monster Dark में 890 cc का V2 इंजन लगाया गया है। Ducati के मुताबिक इस इंजन की एक खासियत यह है कि 4,000 rpm से 10,000 rpm के बीच इसकी 80% से अधिक पीक टॉर्क क्षमता उपलब्ध रहती है। इससे कम और मध्यम रफ्तार पर बाइक चलाना आसान होता है। वहीं, ज्यादा एक्सीलरेशन की जरूरत पडने पर भी इंजन बेहतर प्रतिक्रिया देने में सक्षम रहता है।

Showa सस्पेंशन और Brembo ब्रेक से लैस है बाइक

नई Monster Dark में बेहतर राइडिंग और कंट्रोल के लिए एल्युमिनियम मोनोकोक फ्रेम दिया गया है। सस्पेंशन की जिम्मेदारी Showa सिस्टम संभालता है, जबकि ब्रेकिंग के लिए Brembo M4.32 ब्रेक्स मिलते हैं।

45,000 km बाद कराना होगा वाल्व-क्लीयरेंस इंस्पेक्शन

Ducati Monster Dark की एक महत्वपूर्ण विशेषता इसका मेंटेनेंस शेड्यूल भी है। कंपनी ने इसमें वाल्व-क्लीयरेंस जांच का अंतराल 45,000 km रखा है। यानी बाइक के इंजन में वाल्व क्लीयरेंस का निरीक्षण हर 45,000 km की दूरी पूरी होने पर कराना होगा। वहीं, नियमित ऑयल सर्विस हर 15,000 km या दो साल में करानी होगी। इस मेंटेनेंस शेड्यूल के कारण लंबे समय तक बाइक के रखरखाव की योजना बनाना आसान हो सकता है।

नवंबर 2026 से विदेशों में बिक्री, 2027 में भारत आने की उम्मीद

Ducati Monster Dark नवंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इसकी एंट्री को लेकर 2027 की उम्मीद जताई जा रही है। यह मॉडल खास तौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो प्रीमियम नेकेड मोटरसाइकिल में स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ सादा और पूरी तरह काला डिजाइन चाहते हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts