LPG Ship :होर्मुज के चक्रव्यूह को चीरकर निकला भारत का सर्व शक्ति जहाज, 45 हजार टन गैस लेकर जल्द पहुंचेगा देश

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच जहां स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, वहीं भारत से जुड़ा LPG टैंकर सर्व शक्ति सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार करने में सफल रहा है। बता दें यह घटना भारत के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि देश इस समय ऊर्जा आपूर्ति संकट से जूझ रहा है।
45,000 टन LPG लेकर भारत की ओर रवाना
मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, ‘सर्व शक्ति’ करीब 45,000 टन एलपीजी (रसोई गैस) लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। जहाज ईरान के लारक द्वीप और क़ेश्म द्वीप के पास से गुजरते हुए ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। इसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं और यह विशाखापत्तनम स्थित एक बड़े एलएनजी टर्मिनल की ओर जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Middle East Tension: तनाव के बीच ईरान का बड़ा प्रस्ताव, अमेरिका को भेजा 2-फेज वार्ता प्लान
तेहरान के बताए रास्ते का किया पालन
मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह जहाज ऐसे समय में इस रूट से गुजरा है, जब क्षेत्र में सैन्य तनाव के कारण ट्रांजिट लगभग बंद है। ‘सर्व शक्ति’ ने तेहरान द्वारा तय सुरक्षित मार्ग का पालन किया, जिससे इसका गुरजरना संभव हो सका। यह भारत से जुड़ा पहला बड़ा टैंकर है जिसने हालिया नाकेबंदी के बाद यह रास्ता पार किया है।
IOC है खरीददार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्गो का खरीदार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) है। हालांकि कंपनी ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस शिपमेंट का सफल पहुंचना भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: China US Trade : अमेरिका को चीन का जवाब, कंपनियों से कहा- अमेरिकी प्रतिबंध न मानें
ऊर्जा संकट से जूझ रहा भारत
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इंपोर्ट करने और दूसरा सबसे बड़ा LPGउपभोक्ता है। मिडिल ईस्ट से सप्लाई बाधित होने के कारण देश में गैस की कमी, लंबी कतारें और सीमित वितरण जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना स्थिति को कुछ हद तक राहत दे सकता है।
पहले भी बाधित हुआ था ट्रांजिट
अप्रैल में हालात तब बिगड़ गए थे जब ईरान ने पहले रास्ता खोलने की बात कही, लेकिन बाद में सैन्य कार्रवाई के चलते जहाजों पर फायरिंग की गई। इससे कई जहाजों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि ‘देश गरिमा’ नाम का एक भारतीय टैंकर जोखिम उठाकर निकलने में सफल रहा था।
LPG क्राइसिस के बीच भारत ने ये कदम उठाएं
- वहीं वेस्ट एशिया तनाव की स्थिति को देखते हुए भारत ने ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत कर अब तक 8 एलपीजी टैंकरों को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई है।
- साथ ही देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, खपत फिलहाल घटकर 80,000 टन प्रतिदिन रह गई है।
- कुल मिलाकर, ‘सर्व शक्ति’ का यह सफर न केवल तकनीकी बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है।











