फिलीपींस में प्राइवेट प्लेन क्रैश, 6 विदेशी नागरिक थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलीपींस में 10 नवंबर को बड़ा विमान हादसा हुआ। दक्षिणी इलाके में छह विदेशी नागरिकों को लेकर जा रहा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया।

फिलीपींस में 6 विदेशियों को ले जा रहा विमान क्रैश
फिलीपींस में 10 नवंबर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। देश के दक्षिणी हिस्से में 6 विदेशी नागरिकों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने दी है। विमान में कितने लोग सवार थे और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विमान क्रैश होने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बचाव दल विमान में सवार लोगों की तलाश कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे में कोई जनहानि हुई है या सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही घटना से जुड़ी दूसरी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...



















