मप्र में वर्ष 2026 में मनाया जाएगा किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व

संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास और किसान कल्याण विभाग संयुक्त रूप से मप्र में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके तहत किसानों के लिए क्विज और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मप्र में वर्ष 2026 में मनाया जाएगा किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने एक अभिनव पहल करते हुए वर्ष 2026 को किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। अब कृषि को जनजातीय कलाओं के बहुरंगी उत्सव लोकरंग से जोड़ा गया है। इसके तहत एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन इनामी क्विज 15 मार्च से शुरू हो रही है। इसमें सभी 55 जिलों में विजेताओं को 55-55 ट्रैक्टर और इतनी ही मोटर साइकिल, ई-स्कूटर और अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पर 6.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका पहला चरण 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।  

    देश में अपनी तरह की अनूठी पहल

    मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार और वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि को लोकरंग से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पहल की है। यह देश की अपनी तरह की अनूठी पहल है। यह पर्व सालभर बुंदेलखंड, बघेलखंड, मालवा, निमाड़ और महाकोशल अंचलों में साल भर लोक एवं जनजातीय कलाओं के  माध्यम से लोकरंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए खेती, किसान जीवन, परंपरा और आधुनिक सरकारी योजनाओं का रचनात्मक संगम प्रस्तुत किया जाएगा। इससे किसान अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए समकालीन योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

    क्विज में ऐसे हो सकते शामिल

    तिवारी ने बताया कि यह क्विज  www.veerbharatnyas.com पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। किसान परिवार के सदस्यों को  पंचायत स्तर के  किसान विकास केंद्रों, कृषि मंडियों एंव संबंधित शासकीय तंत्र से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। विजेताओें का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

    ये होंगे पुरस्कार

    • प्रथम पुरस्कार  हर जिले में एक ट्रेक्टर
    • दूसरा पुरस्कार  हर जिले में एक मोटर साइकिल
    • तीसरा पुरस्कार हर जिले में एक ई-स्कूटर

    इसके अलावा 55 विकास केंद्र,55 कृषि उपज मंडी को हर जिले में 11-11 हजार रुपए 

    योजनाओं पर आधारित रहेंगे सवाल

    न्यासी सचिव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित रोचक और ज्ञानवर्द्धक प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, भावांतर भुगतान योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित होंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts