Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट :पीपुल्स समाचार बना उप विजेता, मिली 50 हजार रुपए प्राइज मनी

राजधानी में आयोजित इंटर प्रेस टूर्नामेंट में पीपुल्स समाचार की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में पब्लिक वाणी की टीम जीत हासिल कर ट्राफी अपने नाम की।
पीपुल्स समाचार बना उप विजेता, मिली 50 हजार रुपए प्राइज मनी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ने भोपाल। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए इंटर प्रेस टूर्नामेंट में पीपुल्स समाचार की टीम उप विजेता रही। फाइनल मुकाबले में पब्लिक वाणी की टीम 29 रन से विजेता रही। फाइनल मुकाबले में पब्लिक वाणी ने 20 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में पीपुल्स समाचार के प्लेयर्स ने 115 रन बनाए।विजेता टीम को एक लाख रुपए और उप विजेता को 50 हजार रुपए की प्राइज मनी दी गई। 

    मनीष दीक्षित और संजय शर्मा ने की थी अच्छी शुरुआत

    पीपुल्स समाचार की पारी की शुरुआत मनीष दीक्षित और संजय शर्मा ने की। दोनों प्लेयर ने ओपनिंग साझेदारी में 47 रन जोड़े। मनीष दीक्षित ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाए, इनमें एक चौका और एक शानदार छक्का शामिल रहा। इसके बाद संजय शर्मा भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके।52 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। संजय शर्मा ने 27 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। इसके बाद बैटिंग करने आए प्लेयर विरोधी टीम की गेंदबाजी में उलझ गए और जल्दी-जल्दी आउट हो गए। इनमें विवेक साध्य ने 3, आयुष नेगी ने 7 और फराज ने 2 रन बनाए। 

    दीपक बाजपेयी ने लिए चार विकेट

    टीम के मजबूत स्तंभ महेंद्र चतुर्वेदी क्रीज पर ज्यादा देर तक तो रहे लेकिन उनके बल्ले से रन कम निकले। वे 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पूरी टीम लड़खड़ा गई। बाद में बैटिंग के लिए आए राहुल तंवर ने 22 गेंदों पर 18 रन बनाए। वहीं असगर ने 1 गुफरान 0 रन बनाए। शिवकुमार ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन तब तक काफी देर हो चुके थे। बड़े हिट के प्रयास में वे भी बोल्ड हुए। उन्होंने 13 गेंदों पर 16 रन बनाए। इस तरह लक्ष्य से 30 रन पहले ही टीम आउट हो गई। पब्लिक वाणी की ओर से दीपक बाजपेयी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लिए। प्रकाश ने 2, शशांक गुप्ता ने 2 और विष्णु व देवेंद्र ने 1-1 विकेट लिए।

    64 रन पर 6 विकेट थे पब्लिक वाणी के 

    पब्लिक वाणी की ओर ओपनिंग खराब रही। टीम के ओपनर राम 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बाद विशाल गर्ग ने 15 रन बनाए। विशाल के बाद विनय शुक्ला 0 पर आउट हो गए। इसके बाद आए सोमराज ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। दीपक वाजपेयी 0 पर आउट हुए तो पब्लिक वाणी की टीम लड़खड़ा गई। आरव 9 रन बनाकर आउट हुए। एक समय ऐसा था जब पब्लिक वाणी की टीम के 64 रन पर 6 विकेट आउट हो चुके थे।

    शशांक और पीयूष की जोड़ी ने किया कमाल

    शशांक गुप्ता और पीयूष मिश्रा की जोड़ी अंत तक क्रीज पर जमी रही। पारी की आखिरी गेंद पर शशांक रन आउट हुए। उन्होंने 52 गेंदों पर 66 रन बनाए। इनमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल है। वहीं पीयूष मिश्रा ने 23 गेंदों पर 25 रन बनाते हुए शशांक का पूरा साथ दिया। वे नॉट आउट रहे। पीपुल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरज ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए। आयुष नेगी  व संजय शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आयुष नेगी सबसे महंगे बॉलर साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए। वहीं राहुल ओवर में 24 रन दिए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts