Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारामती प्लेन हादसा :अजित पवार के निधन पर चाचा शरद पवार की आई प्रतिक्रिया, बोले- इसमें कोई राजनीति नहीं

अजित पवार के निधन पर शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और यह पूरी तरह से हादसा है। उन्होंने इसमें कोई साजिश या राजनीति होने से स्पष्ट इनकार किया है।
अजित पवार के निधन पर चाचा शरद पवार की आई प्रतिक्रिया, बोले- इसमें कोई राजनीति नहीं
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में गहरी छाया छोड़ जाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उनके चाचा और NCP(SP) के नेता शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। शरद पवार ने इस हादसे को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और साफ कहा है कि यह पूरी तरह एक दुर्घटना है, जिस पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    बड़ा नुकसान, भरपाई संभव नहीं

    शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के जाने से महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देना अनुचित होगा। शरद पवार ने बताया कि पूरा पवार परिवार बारामती में मौजूद है और गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    अजित ने गांवों और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी

    शरद पवार ने अजित पवार के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गांवों और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार, अजित पवार ने जमीनी स्तर पर काम किया और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दोहराया कि यह समय शोक का है, न कि राजनीति का, क्योंकि इस हादसे से पूरा महाराष्ट्र आहत है।

    ममता बनर्जी ने उठाए थे सवाल

    विमान दुर्घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की । ममता बनर्जी ने कहा, यह खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है कि इस देश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है। मैंने सोशल मीडिया पर पढ़ा था कि अजित पवार भाजपा छोड़ने वाले हैं और ऐसा ही हुआ। मैं सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उचित जांच चाहती हूं। आज जो हुआ है, उससे गंभीर सवाल उठते हैं। हमें केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी अन्य एजेंसी पर नहीं, क्योंकि सभी जांच एजेंसियों ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है। अन्य सभी एजेंसियां बिक चुकी हैं। यह देश के लिए एक बड़ी क्षति है। वे अपनी पार्टी की मूल ताकत में लौटने वाले थे। ममता बनर्जी की इस मांग को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन मिला। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts