PlayBreaking News

T20 वर्ल्ड कप विवाद :पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ा तो भुगतना होगा बुरा अंजाम, ICC ने दी कड़ी चेतावनी

Follow on Google News
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ा तो भुगतना होगा बुरा अंजाम, ICC ने दी कड़ी चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सख्त चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से खुद को अलग करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC बोर्ड पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह अलग करने की योजना पर काम पर विचार कर रहा है। इसके तहत पाकिस्तान को भविष्य की सभी द्विपक्षीय सीरीज और एशिया कप से हमेशा के लिए बाहर कारास्ता दिखाया जा सकता है।

    इतना ही नहीं, ICC बोर्ड के सदस्यों के बीच ऐसी पॉलिसी लाने पर भी चर्चा हो रही है, जिससे विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा नहीं लें। इसके लिए संबंधित देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देना बंद कर सकते हैं।

    मोहसिन नकवी के समर्थन से शुरू हुआ विवाद

    यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट से हटने के संकेत दिए। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ICC ने शनिवार को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।

    ICC का मानना है कि किसी भी सदस्य बोर्ड का टूर्नामेंट से हटना वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर सकता है, इसी वजह से पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

    बांगेलादेश की मांग पर ICC ने फेरा पानी

    टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश की मांग को ICC बोर्ड ने खारिज कर दिया है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने और ग्रुप बदलने की मांग रखी थी। गुरुवार को हुई ICC बोर्ड की बैठक में कुल 16 में से 14 सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को अपना फैसला बदलने के लिए एक दिन का समय दिया, लेकिन तय समय तक सहमति न बनने पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह यूरोपियन टीम स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

    नकवी बोले- BCB के साथ नाइंसाफी हुई

    इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान अब इस मुद्दे पर सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा है।

    मोहसिन नकवी ने ‘द डॉन’ वेबसाइट से बातचीत में कहा, “अगर सरकार ने मना किया, तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा। मैंने ICC की मीटिंग में यह बात उठाई थी कि आप देशों के साथ अलग-अलग नियम नहीं अपना सकते। एक देश को उसकी पसंद का वेन्यू मिल जाता है, जबकि दूसरे देश को बाहर कर दिया जाता है।”

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts