All Is Good :तलाक के ऐलान के बाद प्यार भरी पोस्ट, प्रतीक यादव बोले—हम चैंपियनों का परिवार हैं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक के मुद्दे को खत्म कर दिया। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह जाकारी दी। उन्होंने लिखा-All Is Good...
तलाक के ऐलान के बाद प्यार भरी पोस्ट, प्रतीक यादव बोले—हम चैंपियनों का परिवार हैं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ। कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान कर सुर्खियों में आए प्रतीक यादव ने अब अचानक नया मोड़ दे दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसने उनके और अपर्णा यादव के बीच चल रहे विवाद को खत्म होने का संकेत दे दिया है। नई पोस्ट के जरिए प्रतीक ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है और तलाक का फैसला अब पीछे छूट चुका है।

    भावनात्मक सुलह का संकेत

    प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसके साथ दिया गया संदेश पूरी तरह वर्तमान हालात की कहानी कहता है। पोस्ट में उन्होंने लोकप्रिय गाना Untill I Found You भी जोड़ा है, जो भावनात्मक सुलह का संकेत माना जा रहा है।

    तस्वीर के साथ प्रतीक यादव ने लिखा...

    Uploaded media

     “ऑल इज गुड, चैंपियन वही होते हैं जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की समस्याओं को मजबूती से कुचलकर आगे बढ़ते हैं। हम चैंपियनों का परिवार है।” इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को टैग भी किया है। इस संदेश के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि प्रतीक और अपर्णा के बीच तलाक की बात अब खत्म हो चुकी है।

    पुरानी पोस्ट अब भी चर्चा में 

    गौरतलब है कि 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद तीखी पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा को परिवार बर्बाद करने वाली और आत्ममुग्ध बताया था और लिखा था, “मैं जितनी जल्दी संभव होगा, इस स्वार्थी महिला से तलाक ले लूंगा। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए।” हालांकि अब नए पोस्ट के जरिए उन्होंने तलाक के मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह पुरानी पोस्ट अब भी इंस्टाग्राम से डिलीट नहीं की गई है।

    अपर्णा यादव का राजनीतिक सफर 

    अपर्णा यादव फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। मार्च 2022 में अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं और पार्टी के लिए सक्रिय प्रचार किया। सितंबर 2024 में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिलहाल प्रतीक यादव की नई पोस्ट के बाद सियासी और सोशल मीडिया गलियारों में यही चर्चा है कि तलाक की तल्खी अब सुलह की मुस्कान में बदल चुकी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts