Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs NZ 4th T20 :क्या आज जीत का खाता खोल पाएगा न्यूजीलैंड, बुमराह की जगह अर्शदीप को मिल सकता है मौका

क्या आज जीत का खाता खोल पाएगा न्यूजीलैंड, बुमराह की जगह अर्शदीप को मिल सकता है मौका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला है। मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अब तक खेले गए तीनों ही मैचों में जीत हासिल कर चुकी है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड का अब तक खाता भी नहीं खुला है। टीम आज चौथे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। 

    विशाखापट्टनम में खेले जाना वाला मैच आज शाम 7 बजे से होगा जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इससे पहले तीसरे T20 में भारत ने कीवी टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। जिसकी मदद से इंडियन टीम श्रृंख्ला में 3-0 से आगे चल रही है। वाइजैग में भारत के टी-20 रिकॉर्ड बेहतर रहे हैं, यहां अब तक खेले गए 4 मैच में से 3 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है।

    आज अर्शदीप को मौका दे सकता है मैनेजमेंट

    चौथे टी-20 के लिए भारतीय टीम टीम के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दे सकता है, चूंकि टी-20 वर्ल्ड कप में भी बुमराह को अग्नि परीक्षा देनी है जिसके कारण मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को कम करने पर फोकस करेगा। उनकी जगह टीम में अर्शदीप सिंह को चांस दिया जा सकता है। हालांकि अर्शदीप को टीम ने तीसरे मैच में आराम दिया था। 

    T20 में कीवियों पर भारी टीम इंडिया

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत ने इन मुकाबलों में 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 10 मुकाबलों में ही सफलता दर्ज कर सकी है। इसके अलावा 3 मैच टाई भी रहे हैं। भारतीय ग्राउंड पर रिकॉर्ड भारत के पक्ष में और भी मजबूत दिखाई देता है।

    दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए 14 टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 मुकाबलों में ही जीत मिल सकी है।इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की टीम आज तक भारतीय धरती पर एक भी टी-20 सीरीज जीतने में सफल नहीं हो पाई है, जिससे भारत का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts