देशभक्ति में डूबे क्रिकेट स्टार्स:रोहित शर्मा से लेकर युवराज तक, खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2026 पर पूरे देश में देशभक्ति का जश्न देखने को मिला। इस मौके पर कई खेल सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। रोहित शर्मा, युवराज सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, मनु भाकर और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें और संदेश शेयर किए।
रोहित शर्मा से लेकर युवराज तक, खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं
Ai generated
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में इस दिन को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। स्कूलों, सरकारी संस्थानों और समाज के हर हिस्से में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर खेल जगत की हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    हमारे स्पोर्ट्स स्टार्स ने भी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं। रोहित शर्मा, युवराज सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और कई अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को बधाई दी।

    रोहित शर्मा ने शेयर की ब्लैक-व्हाइट तस्वीर

    रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनके कैप पर तिरंगा लगा हुआ है और उन्होंने कैप्शन में लिखा हैप्पी गणतंत्र दिवस।

    Uploaded media

    तिलक वर्मा ने दिया खास संदेश

    तिलक वर्मा ने भी इस अवसर पर एक खास अंदाज में पोस्ट शेयर की और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    Uploaded media

     

    युवराज सिंह ने भी किया पोस्ट

    पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और देशवासियों को बधाई दी।
    जय शाह का संदेश- संविधान का सम्मान करें।

    Uploaded media

    क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख जय शाह ने पोस्ट में लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आइए, उस संविधान का जश्न मनाएं जिसने भारत को मजबूत और लचीला राष्ट्र बनाया।

    Uploaded media

    सुर्यकुमार यादव का संदेश- संविधान से चलने वाला देश 

    भारतीय टीम के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, संविधान द्वारा निर्देशित राष्ट्र के 77 वर्ष। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, इंडिया।

    Uploaded media

    मनु भाकर ने कहा- देश का प्रतिनिधित्व गर्व की बात

    महिला निशानेबाज मनु भाकर ने लिखा, आज और हर दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। जय हिंद। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    शिखर धवन का छोटा लेकिन प्यारा संदेश

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। वहीं, गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए- भारतीय!

    Twitter Post

    BCCI, AIFF और हॉकी इंडिया ने भी दी बधाई

    इस खास दिन पर BCCI, AIFF और हॉकी इंडिया ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts