Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asia Cup 2025 :भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानिए मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानिए मैचों का पूरा शेड्यूल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई (UAE) के खिलाफ करेगी। लेकिन क्रिकेट फैंस का सबसे बड़ा इंतजार है 14 सितंबर को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। भारत-पाक मैच की टिकट 8,730 रुपए से शुरू। प्रीमियम टिकट की कीमत लगभग 18,710 रुपए। पवेलियन ईस्ट स्टैंड के लिए टिकट की कीमत 22,457 रुपए।

    एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने जारी किए 3 पैकेज

    टीम इंडिया को ग्रुप A में पाकिस्तान, ओमान और UAE के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग हैं।

    टिकट पैकेज इस प्रकार हैं-

    पैकेज 1: ग्रुप A के सभी मैच देखने का मौका। केवल ग्रुप मैच शामिल। कीमत 11,000 रुपए।
    पैकेज 2: ग्रुप मैच के साथ-साथ सुपर-4 चरण के मैच भी शामिल। कीमत 12,500 रुपए से शुरू।
    पैकेज 3: ग्रुप मैच, सुपर-4 के केवल 2 मैच और फाइनल शामिल। कीमत 12,500 रुपए।

    टिकट कैसे खरीदें

    1. वेबसाइट: platinumlist.net पर जाएं।
    2. मैच चुनें: अपना पसंदीदा मैच चुनें।
    3. सीटिंग श्रेणी: अपने बजट के अनुसार सीटिंग श्रेणी चुनें।
    4. भुगतान करें: पूरी राशि का भुगतान करें।
    5. पुष्टि प्राप्त करें: ईमेल या SMS के जरिए बुकिंग की पुष्टि प्राप्त करें।

    एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल

    9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
    10 सितंबर: भारत बनाम UAE
    11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
    12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
    13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
    14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
    15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
    15 सितंबर: UAE बनाम ओमान
    16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
    17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम UAE
    18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
    19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts