People's Update
Tuesday, March 31, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 31, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अप्रैल में होगी आश्रय गृह की बेटी की शादी, एक साल की बेटी बनेगी माता-पिता की शादी की गवाह
    व्यापार जगत

    भारत-EU FTA से बदलेगा ग्लोबल ट्रेड गेम...जानिए क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल डील?

    भारत और यूरोपीय संघ (EU) 27 जनवरी 2026 को बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का औपचारिक ऐलान करेंगे। यह डील दोनों देशों के लिए 200 करोड़ लोगों का साझा बाजार खोलेगी, 90% से अधिक सामान पर टैक्स घटाएगी, निर्यात और निवेश बढ़ाएगी। इसके साथ ही व्यापारिक और औद्योगिक अवसरों को वैश्विक स्तर पर मजबूती देगी।
    Publish Date: 27 Jan 2026, 1:00 PM (IST)Updated On: 28 Jan 2026, 9:43 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक टैरिफ धमकियों के बावजूद भारत लगातार आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। भारत ने अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए ओमान और न्यूजीलैंड के बाद अब यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का रास्ता तैयार किया है। यह डील न केवल अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करेगी, बल्कि भारत को यूरोपीय बाजार में मजबूत एंट्री का अवसर भी देगी।

      यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस डील को मदर ऑफ ऑल डील्स कहा है। इससे भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और निवेश के लिए भरोसा बढ़ेगा।

      भारत-EU FTA: दो दशक की लंबी यात्रा

      भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन कई जटिल मुद्दों के कारण यह 2013 में ठंडे बस्ते में चली गई। भारत ने कृषि, डेयरी और उच्च शुल्क वाले शराब एवं कारों के मुद्दों पर अपनी रुख मजबूती से रखा था। जून-जुलाई 2021 में बातचीत फिर से शुरू हुई। इसके बाद अक्टूबर 2025 तक 14 मीटिंग्स हुईं। इन बैठकों में दोनों देशों ने पुराने मुद्दों का समाधान खोजा और डील को अंतिम रूप देने की योजना बनाई।

      शिखर सम्मेलन और औपचारिक ऐलान

      27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में 16वां भारत-EU शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

      बैठक में EU की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कलास भी मौजूद थीं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, समझौता दोनों देशों के रक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत करेगा और भविष्य की सैन्य जरूरतों के लिए सहयोग बढ़ाएगा।

      क्यों दिया गया ‘मदर ऑफ ऑल डील’ नाम

      • यूरोपीय यूनियन (EU) दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड ब्लॉक है, जबकि भारत एक तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
      • भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से लगभग 200 करोड़ लोगों का साझा बाजार तैयार होगा।
      • यह समझौता वैश्विक GDP का लगभग 25% और वैश्विक व्यापार का एक-तिहाई हिस्सा कवर करेगा। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और EU के बीच कुल व्यापार लगभग ₹12.4 लाख करोड़ रहा है।
      • इस डील के लागू होने के बाद दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों में बेहतर और आसान पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार दोगुना होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
      • इसके अलावा निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए अवसर भी खुलेंगे, जो भारत और यूरोप दोनों के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेंगे।

      भारत-EU के बीच व्यापार

      भारत से EU निर्यात: ₹6.9 लाख करोड़

      मुख्य उत्पाद: डीजल, एविएशन फ्यूल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, केमिकल्स, फार्मा, लोहा-इस्पात, हीरे और ज्वेलरी

      EU से भारत आयात: ₹5.5 लाख करोड़

      मुख्य उत्पाद: हाई-एंड मशीनरी, इंडस्ट्रियल उपकरण, टर्बोजेट इंजन, मोबाइल पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, विमान और मेडिकल डिवाइसेज

      विशेष तथ्य: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन विदेशी कार कंपनियों की हिस्सेदारी 4% से कम है। अब टैक्स घटने से कंपनियां ज्यादा मॉडल भारत में बेच पाएंगी और निवेश बढ़ेगा।

      भारत को इस डील से क्या लाभ?

      उद्योग और निर्यात: कपड़ा, जूते, लेदर, जेम्स और ज्वेलरी, हस्तशिल्प और फार्मा सेक्टर को लाभ मिलेगा।

      निवेश बढ़ेगा: फ्रांस, जर्मनी जैसे EU देश भारत में डिफेंस फैक्ट्रियां लगा सकते हैं।

      प्रोडक्ट लागत कम होगी: स्टील, एल्युमिनियम, हाइड्रोजन और अन्य उद्योगों को यूरोप के कार्बन टैक्स में राहत।

      बाजार पहुंच: EU के 27 देशों में भारतीय कंपनियों की आसान एंट्री।

      रोजगार: निवेश और व्यापार बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

      सप्लाई चेन सुधार: चीन पर निर्भरता कम होगी।

      यूरोप को क्या फायदा?

      • यूरोपियन शराब और वाइन की कीमत भारत में कम होगी।
      • BMW, मर्सिडीज, पॉर्श जैसी प्रीमियम कार कंपनियों के लिए भारत में बिक्री आसान।
      • टैक्स: 110% से घटाकर 40% और आगे चलकर 10% तक।
      • यूरोप की IT, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और बिजनेस सर्विस कंपनियों को भारत में काम बढ़ेगा।

      संभावित चुनौतियां

      भारत के लिए:

      • विदेशी शराब और लग्जरी कारों से घरेलू कंपनियों को टक्कर।
      • पर्यावरण, लेबर और कार्बन टैक्स नियमों से खर्च बढ़ सकता है।
      • छोटे उद्योगों को बड़ी यूरोपीय कंपनियों से मुकाबला मुश्किल।

      EU के लिए:

      • भारत में सस्ते और बड़े पैमाने पर बने उत्पादों से लोकल इंडस्ट्री कमजोर।
      • वीजा और सर्विस सेक्टर में छूट से घरेलू नौकरियों पर असर।
      • चीन पर निर्भरता कम होने से कंपनियों को आंतरिक बदलाव करने होंगे।

      डेयरी और कृषि सेक्टर : FTA में कृषि और डेयरी सेक्टर को बाहर रखा गया। भारत और EU दोनों अपने किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।

      क्या है FTA?

      FTA (Free Trade Agreement) दो देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसके तहत दोनों देश टैरिफ, कोटा और सब्सिडी जैसी बाधाओं को कम या पूरी तरह से खत्म कर देते हैं। इसका उद्देश्य व्यापार को सहज और सुविधाजनक बनाना होता है। इस तरह के समझौते में दोनों देश एक-दूसरे पर कम या जीरो टैक्स लगाते हैं, जिससे निर्यात और आयात दोनों को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक सहयोग मजबूत होता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Trump Tariff

      PM Narendra Modi

      FTA Deal

      India-EU Trade

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अप्रैल में होगी आश्रय गृह की बेटी की शादी, एक साल की बेटी बनेगी माता-पिता की शादी की गवाह

      अप्रैल में होगी आश्रय गृह की बेटी की शादी :अप्रैल में होगी आश्रय गृह की बेटी की शादी, एक साल की बेटी बनेगी माता-पिता की शादी की गवाह

      एक जून से प्राइवेट कंसोर्टियम संभालेगा कमान

      होटल लेक व्यू अशोका में 31 मई तक आखिरी बुकिंग :एक जून से प्राइवेट कंसोर्टियम संभालेगा कमान

      तालाब और चैनल के अतिक्रमण का निगम करवाएगा सर्वे, निगम आयुक्त सभी झोन अधिकारियों को दिए निर्देश

      इंदौर :तालाब और चैनल के अतिक्रमण का निगम करवाएगा सर्वे, निगम आयुक्त सभी झोन अधिकारियों को दिए निर्देश

      अब चुनिंदा कारीगर ही संभाल रहे विरासत सिल्क एग्जीबिशन के नाम सेव है

      प्राकृतिक इंडिगो साड़ी से बगरू की पहचान :अब चुनिंदा कारीगर ही संभाल रहे विरासत सिल्क एग्जीबिशन के नाम सेव है

      एनएबीएच की सख्ती टली: आयुष्मान के हजारों मरीजों को राहत, अस्पतालों की एक्सेस बनी प्राथमिकता

      भोपाल :एनएबीएच की सख्ती टली: आयुष्मान के हजारों मरीजों को राहत, अस्पतालों की एक्सेस बनी प्राथमिकता

      32 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग पेंडिंग, प्रशासन का दावा ; जल्द सामान्य होगी स्थिति हर दिन 7 हजार अधिक बुकिंग हो रहीं

      हालात :32 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग पेंडिंग, प्रशासन का दावा ; जल्द सामान्य होगी स्थिति हर दिन 7 हजार अधिक बुकिंग हो रहीं

      नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर

      गुना :नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर

      भारतीय तेल कंपनियां अंगोला से कर रही संपर्क, दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसा, डील हुई तो ये फायदे मिलेंगे

      LPG क्राइसिस :भारतीय तेल कंपनियां अंगोला से कर रही संपर्क, दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसा, डील हुई तो ये फायदे मिलेंगे

      सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

      IPL में सट्टे का जाल:सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

      बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

      Viral Video :बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....