PlayBreaking News

वायरल पेंगुइन का सच!क्यों 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री का वीडियो हो रहा वायरल?

इंटरनेट पर एक पेंगुइन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेंगुइन अपने झुंड से अलग होकर अकेले रास्ते पर चल पड़ता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे निहिलिस्ट पेंगुइन कह रहे हैं और इसे अकेलेपन, थकान और बर्नआउट से जोड़ रहे हैं। लेकिन असलियत में यह कोई नई कहानी नहीं है। यह क्लिप 2007 की डॉक्यूमेंट्री Encounters at the End of the World से ली गई है और 2026 में फिर से वायरल हुई है।
Follow on Google News
क्यों 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री का वीडियो हो रहा वायरल?
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंटरनेट पर इन दिनों एक पेंगुइन वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पेंगुइन अपने झुंड से अलग होकर अकेले एक अनजाने रास्ते पर चल पड़ता है। आमतौर पर पेंगुइन झुंड में रहते हैं और एक-दूसरे के साथ चलते हैं, लेकिन इस वीडियो में वह अकेले पहाड़ की तरफ निकल जाता है। यह दृश्य देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि पेंगुइन ने दुनिया से उम्मीद छोड़ दी है और वह निराश होकर अकेले सफर कर रहा है।

    लोग इसे अपनी जिंदगी से जोड़ रहे हैं

    आज की तेज-तर्रार और तनावपूर्ण जिंदगी में लोग खुद को भी अकेला और थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए इस पेंगुइन को भी वे अपनी भावनाओं से जोड़ रहे हैं। लोग इसे बर्नआउट, मानसिक थकान, रूटीन से बाहर निकलने की चाह और अकेलेपन का प्रतीक मान रहे हैं।

    Twitter Post

    19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री का है वीडियो

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना वायरल है कि कुछ ही समय में इस पर कई मीम्स भी बन गए। लेकिन यह नया नहीं है। यह क्लिप 2007 की डॉक्यूमेंट्री से ली गई है। 19 साल पुराना यह फुटेज 2026 में फिर से चर्चा में आ गया।

    वीडियो में पेंगुइन अकेले चल रहा है, कभी दौड़ता है, कभी गिरता है, लेकिन फिर भी रुकता नहीं है। उसकी चाल इतनी धीमी और शांत लगती है कि लोग इसे निहिलिस्ट पेंगुइन कहने लगे। लोग इसे ऐसे देख रहे हैं जैसे पेंगुइन ने जिंदगी के मायने ही छोड़ दिए हों।

    निहिलिस्ट पेंगुइन का असली मतलब क्या है?

    इस नाम का कारण यह है कि पेंगुइन की चाल और तरीके में एक तरह का फिलॉसॉफिकल असर दिखता है। जैसे वह खुद में खो गया हो और सब कुछ छोड़कर कहीं जा रहा हो। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह केवल एक भावनात्मक कहानी नहीं है।

    वैज्ञानिकों की नजर में असली वजह

    वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेंगुइनों में कभी-कभी ऐसा व्यवहार देखने को मिलता है। कई बार इसके पीछे स्वास्थ्य या न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती है। यानी यह पेंगुइन मानसिक रूप से टूटकर नहीं चल रहा, बल्कि उसकी सेहत खराब होने की वजह से वह झुंड से अलग हो गया होगा।

    कुछ पेंगुइन बीमार होने पर रास्ता भटक जाते हैं या अकेले चलने लगते हैं। इसलिए इसे निराश पेंगुइन कहना सही नहीं है। यह केवल एक पेंगुइन का असामान्य व्यवहार है, जो कभी-कभी जीव-जंतुओं में भी देखने को मिलता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts