Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नई दिल्ली :केंद्र ने बजट सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, 35 से ज्यादा पार्टी के सांसद होंगे शामिल

दूसरी ओर सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस ने भी बजट सत्र को लेकर अपनी रणनीति तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी ने संसदीय दल के स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है।
केंद्र ने बजट सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, 35 से ज्यादा पार्टी के सांसद होंगे शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने मंगलवार को विधायी कार्यों और अन्य अहम मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि यह बैठक रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में शुरू हो चुकी है। इसमें 35 से अधिक राजनीतिक दलों के सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

    28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

    बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को होगी, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। वहीं बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के लिए 2 से 4 फरवरी तक अस्थायी रूप से तीन दिन तय किए गए हैं। वहीं, 28 जनवरी और 1 फरवरी को शून्यकाल नहीं रखा जाएगा।

    सीतारमण 9वां बजट करेगी पेश

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026 का बजट पेश करेंगी, जो उनका लगातार नौवां बजट होगा। अनुमानित 7.4% आर्थिक विकास दर और वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच यह बजट पेश किया जाएगा। यह मोदी 3.0 सरकार का तीसरा पूर्ण बजट भी होगा। पूरा बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें एक इंटर-सेशन ब्रेक शामिल रहेगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक निर्धारित है। इस दौरान संसद की कुल 30 बैठकें आयोजित होंगी।

    कई जरूरी विधेयकों पर होगी चर्चा

    बजट सत्र के दौरान संसद में कई अहम विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं। इनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 प्रमुख हैं। इन सभी विधेयकों की जांच इस समय संसदीय स्थायी या प्रवर समितियों द्वारा की जा रही है।

    इधर, कांग्रेस की भी तैयारी पूरी

    सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस ने भी बजट सत्र को लेकर अपनी रणनीति तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी ने संसदीय दल के स्ट्रैटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक मंगलवार को CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित होगी, जिसमें सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और विपक्षी रुख पर चर्चा की जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts