PlayBreaking News

सुहागरात में गूंजी किलकारी,शादी के 6 घंटे बाद दुल्हन ने दिया बेटी को जन्म

शादी के सिर्फ 6 घंटे बाद ही दूल्हा बन गया बाप, और दुल्हन ने अपनी सुहागरात में ही बेटी को जन्म दे दिया। यूपी के रामपुर के एक गांव में यह खबर सुनकर सब दंग रह गए।
Follow on Google News
शादी के 6 घंटे बाद दुल्हन ने दिया बेटी को जन्म
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शादी के सिर्फ 6 घंटे बाद ही दूल्हा बाप बन गया और दुल्हन ने अपनी सुहागरात में ही बेटी को जन्म दे दिया। ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं बल्कि सच है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया। शादी के ठीक 6 घंटे बाद ही दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और उसी रात उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। सुहागरात के समय ही बच्ची की किलकारी सुनकर पूरा गांव हैरान रह गया। यह घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई थी।

    शादी की रात ही जन्मी बच्ची

    जानकारी के अनुसार, अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक और युवती का प्रेम-प्रसंग काफी समय से चल रहा था। दोनों परिवारों की सहमति से शनिवार को उनकी शादी हो गई। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल बहादुरगंज गांव पहुंची। लेकिन शादी की रात लगभग 12 बजे दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। घरवालों ने शुरुआत में इसे शादी की थकान माना और ज्यादा गंभीरता नहीं दी।

    महिला डॉक्टर को बुलाया गया, फिर खुला सच

    जब दर्द बढ़ा तो घरवालों ने पास की महिला डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन गर्भवती है और अब बच्चा जन्म लेने वाला है। यह खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। लोग इसे सुनकर हैरान हो गए और तरह-तरह की बातें करने लगे। फिर रविवार तड़के दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। किलकारी की आवाज सुनकर गांव वाले और भी चौंक गए। दूल्हे ने भी खुशी में मिठाइयां बांटी और नवजात बच्ची को गोद में लेकर सभी को दिखाया।

    पुलिस ने कहा- किसी ने शिकायत नहीं दी

    इस पूरे मामले में अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस इस घटना पर नजर रखे हुए है और मामले की जांच कर रही है।

    शादी की जिद्द पर हुई चर्चा

    बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो गांवों कुम्हरिया और बहादुरगंज से जुड़ा है। कुम्हरिया गांव के एक युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से 6 महीने पहले तय हुआ था। शुरू में दोनों की शादी एक साल बाद तय थी। लेकिन अचानक 2 दिन पहले युवती मुरसैना चौकी पहुंच गई और अपने मंगेतर से शादी करने की मांग करने लगी।

    चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की और घर भेज दिया। फिर शनिवार को युवती फिर चौकी पर आई और शादी करने की जिद्द करने लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों गांवों के ग्राम प्रधानों को बुलाया। ग्राम प्रधानों और परिजनों की मीटिंग के बाद आपसी समझौता हुआ और रात 8 बजे दोनों पक्षों ने शादी का फैसला कर लिया।

    गांव में बनी चर्चा का विषय

    सुहागरात पर ही बच्ची के जन्म की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल, बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं और परिवार में खुशी का माहौल है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts