किसे मिली कमान?जोमैटो फाउंडर गोयल ने अचानक छोड़ा CEO का पद!

जोमैटो के सह-संस्थापक और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बताया कि यह बदलाव शेयरधारकों की मंजूरी के बाद हुआ है। इटरनल (जमैटो की मूल कंपनी) ने अलबिंदर ढींडसा को नया ग्रुप CEO नियुक्त किया है, जो अब कंपनी के काम और फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Follow on Google News
जोमैटो फाउंडर गोयल ने अचानक छोड़ा CEO का पद!
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जोमैटो की पैरेंटल कंपनी इंटरनल ग्रुप के CEO दीपिंदर गोयल ने कंपनी के संचालन से खुद को पीछे कर लिया है। शेयरहॉल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने इस बड़े बदलाव को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया और कहा कि अब इटरनल की जिम्मेदारियां नए CEO के कंधों पर होंगी।

    अल्बिंदर ढींडसा बने नए ग्रुप CEO

    इटरनल ने तुरंत प्रभाव से अल्बिंदर ढींडसा को नया ग्रुप CEO नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि ढींडसा अब ऑपरेशन, प्राथमिकताओं और व्यवसायिक फैसलों को संभालेंगे।

    गोयल ने कहा कि ढींडसा ने Blinkit को खरीदने और उसे ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसलिए उन्हें कंपनी चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम माना गया है।

    गोयल ने क्यों छोड़ा पद?

    गोयल ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि वह अब कुछ नए और जोखिम भरे आइडियाज पर काम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि ये आइडियाज एक पब्लिक कंपनी के अंदर ठीक से आगे नहीं बढ़ पाएंगे, इसलिए वे इन्हें अलग तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

    अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शन वापस ESOP में जाएंगे

    इस बदलाव के साथ गोयल के जो अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शन थे, वे ESOP (कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन) पूल में वापस चले जाएंगे। यानी ये स्टॉक ऑप्शन अब कंपनी के कर्मचारियों के लिए फिर से उपलब्ध होंगे।

    2008 में शुरू हुई थी जमैटो की कहानी

    दीपिंदर गोयल ने 2008 में पंकज चड्ढा के साथ मिलकर जमैटो की शुरुआत की थी। शुरू में इसे Foodiebay कहा जाता था, जो रेस्टोरेंट के मेन्यू और रिव्यू दिखाता था। बाद में यह भारत की बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी बन गई।

    गोयल अब किन प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे?

    पिछले एक साल में गोयल ने इटरनल के बाहर कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं, जैसे:डीपटेक (Digital Health), लॉन्गेविटी (लंबी उम्र से जुड़ी रिसर्च), हेल्थ और वेलनेस प्रोजेक्ट Continue, Temple नाम का डिवाइस, जो दिमाग में ब्लड फ्लो (रक्त प्रवाह) को मापता है,  LAT Aerospace में 20 मिलियन डॉलर का निवेश।

    Q3 के नतीजे भी जारी हुए

    इटरनल ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3) की रिपोर्ट भी जारी की है। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव और Q3 रिपोर्ट दोनों रणनीति का हिस्सा हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts