People's Update
Friday, March 6, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 6, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    AI समिट प्रोटेस्ट केस: IYC चीफ उदय भानु की जमानत को चुनौती याचिका पर सुनवाई टली
    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
    EC ने केरल विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर कोच्चि में राजनीतिक दलों संग बैठक की
    ओडिशा: कटक में गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का वादा दोहराया
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थोड़ी देर में राज्य का बजट पेश करेंगे
    दुबई में लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मिसाइल अटैक के संभावित खतरे के अलर्ट मिले
    सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा CM से मुलाकात की
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को त्रिची से 5 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल
    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की
    तेहरान समेत कई इलाकों में इजरायली सेना की एयर स्ट्राइक
    क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान, आज शाम होगा फैसला
    बिहार: राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी सांसदों, विधायकों और MLC's से बात करेंगे नीतीश कुमार
    मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी
    नागपुर बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20, आज सुबह एक और महिला की मौत
    अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोया, अमेरिका का दावा
    इजरायल ने नवंबर में खामेनेई को मारने का किया था फैसला, इजरायली रक्षा मंत्री का खुलासा
    तेहरान में ईरानी बुनियादी ढांचे पर इजरायली सेना ने बड़े पैमाने पर शुरू किए हमले
    नेपाल इलेक्शन: बालेन शाह की पार्टी को जबरदस्त बढ़त, 50 सीटों पर गिनती जारी
    अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल
    अमेरिका का दावा- अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाज डुबाए गए
    ईरान का नया हमला शुरू, तेल अवीव पर दागीं खैबर मिसाइलें
    नेपाल चुनाव: शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी 10 सीटों पर आगे
    बेरूत: हिज़्बुल्लाह पर इजरायल ने शुरू किए नए हमले
    लेबनान को फिर युद्ध में फंसने से रोकने के लिए कार्रवाई करनी होगी: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों
    ईरानी हमलों की निंदा करते हुए बहरीन, जॉर्डन, कुवैत समेत कई देशों ने साझा बयान जारी किया
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    India-EU Deal :‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर... कार, केमिकल्‍स, मेडिकल प्रोडक्‍ट्स समेत ये चीजें हो जाएंगी सस्‍ती

    भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई है। 16वें भारत-EU समिट में हुई इस डील से यूरोपीय कारें, शराब, मेडिकल उपकरण और मशीनरी सस्ती होंगी, जबकि भारत के टेक्सटाइल, फार्मा, लेदर और आईटी सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा। यह समझौता दो अरब लोगों का साझा बाजार बनाता है।
    Publish Date: 27 Jan 2026, 2:32 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। करीब दो दशक की लंबी बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) ने आखिरकार ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बना ली है। 16वें भारत-EU समिट के दौरान इस डील का औपचारिक ऐलान हुआ, जिसने वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में नई हलचल पैदा कर दी है।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की मौजूदगी में इस समझौते से जुड़े अहम दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है, क्योंकि यह न सिर्फ व्यापार, बल्कि निवेश, तकनीक, सुरक्षा और सप्लाई चेन के स्तर पर भी दुनिया की दिशा बदलने वाला समझौता माना जा रहा है।

      18 साल बाद ऐतिहासिक समझौता

      भारत और EU के बीच FTA को लेकर बातचीत लगभग 18 साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन विभिन्न आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक कारणों से यह बार-बार अटकती रही। अब जब यह समझौता फाइनल हुआ है, तो इसे दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक जीत माना जा रहा है। यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब दुनिया अमेरिका-चीन के आर्थिक दबाव, सप्लाई चेन संकट और भू-राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रही है। ऐसे माहौल में भारत और EU का साथ आना वैश्विक संतुलन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

      Twitter Post

      भारत-EU रिश्तों का नया अध्याय

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील को भारत-EU रिश्तों का ‘नया अध्याय’ बताया। उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का रोडमैप है। इस समझौते से निवेश बढ़ेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी के मुताबिक, यह समझौता लोगों के बीच आपसी रिश्तों को भी मजबूत करेगा और वैश्विक व्यवस्था में भारत-EU सहयोग को नई दिशा देगा।

      उन्होंने यह भी कहा कि, भारत और EU मिलकर आईएमईए कॉरिडोर (IMEA Corridor) को आगे बढ़ाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

      यूरोपीय नेताओं की प्रतिक्रिया

      यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह समझौता दो अरब लोगों का साझा बाजार तैयार करता है। उन्होंने इसे इतिहास रचने वाला कदम बताया और कहा कि, यह दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनने की दिशा में बड़ा कदम है।

      यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने खुद को प्रवासी भारतीय बताते हुए इस रिश्ते को भावनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप का रिश्ता सिर्फ आधिकारिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत भी है। गोवा से जुड़ी अपनी पारिवारिक पहचान पर गर्व जताते हुए उन्होंने इसे दोनों सभ्यताओं के बीच प्राकृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।

      आम लोगों के लिए क्या बदलेगा?

      FTA का सबसे बड़ा असर टैक्स कटौती के रूप में देखने को मिलेगा। इस डील के बाद कई यूरोपीय उत्पाद भारत में सस्ते होंगे-

      लग्जरी कारें: BMW, मर्सिडीज, पॉर्श जैसी यूरोपीय कारों पर टैक्स 110% से घटाकर धीरे-धीरे 10% तक किया जाएगा। हर साल 2.5 लाख कारों का कोटा तय किया गया है।

      शराब और वाइन: यूरोपीय शराब पर 150% टैरिफ घटाकर 20-30% किया जाएगा। बीयर पर टैक्स 110% से घटाकर 50% और स्पिरिट पर 40% किया जाएगा।

      खाद्य उत्पाद: जैतून का तेल, मार्जरीन और वनस्पति तेलों पर टैक्स शून्य होगा।

      मेडिकल उपकरण: मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के करीब 90% उत्पाद टैक्स-फ्री होंगे।

      एविएशन सेक्टर: विमान और अंतरिक्ष से जुड़े उत्पादों पर टैरिफ पूरी तरह खत्म होगा।

      मशीनरी, रसायन और इंडस्ट्रियल सेक्टर को राहत

      इस समझौते के तहत मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का टैक्स और रसायनों पर 22% तक का टैक्स लगभग खत्म हो जाएगा। इससे भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को तकनीकी रूप से मजबूत बनने का मौका मिलेगा। इंडस्ट्रियल मशीनें, मेडिकल मशीनरी और हाई-टेक उपकरण अब कम लागत पर भारत में उपलब्ध होंगे।

      भारत को होने वाले फायदे

      • भारत के लिए यह डील सिर्फ आयात सस्ता होने तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्यात के नए रास्ते भी खोलती है-
      • भारतीय कपड़े, जूते और लेदर प्रोडक्ट्स पर लगने वाली 10% ड्यूटी कम या खत्म होगी।
      • गारमेंट, फुटवियर और लेदर इंडस्ट्री को बड़ा बाजार मिलेगा।
      • फार्मा और केमिकल सेक्टर में व्यापार 20-30% तक बढ़ने की संभावना है।
      • यूरोप के कार्बन टैक्स से राहत मिलने से स्टील, एल्युमिनियम और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को फायदा होगा।
      • भारत में मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

      यूरोप को मिलने वाले फायदे

      • EU देशों को भी इस डील से बड़ा लाभ मिलेगा-
      • यूरोपीय शराब और वाइन भारत में सस्ती होगी।
      • लग्जरी कार कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार बनेगा।
      • IT, इंजीनियरिंग, टेलीकॉम और बिजनेस सर्विस कंपनियों को भारत में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।
      • यूरोपीय कंपनियों को भारतीय बाजार में आसान एंट्री मिलेगी।

      रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई दिशा

      FTA सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है। इसके साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी मजबूत होगा। फ्रांस और जर्मनी जैसे देश भारत में डिफेंस फैक्ट्रियां लगा सकते हैं। इससे टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, लोकल मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। भारत और EU मिलकर भरोसेमंद रक्षा ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

      वैश्विक राजनीति में रणनीतिक महत्व

      यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब दुनिया अमेरिका और चीन पर अत्यधिक निर्भरता से बाहर निकलने के विकल्प खोज रही है। भारत-EU FTA एक मजबूत वैकल्पिक सप्लाई चेन मॉडल पेश करता है। इससे भारत चीन के विकल्प के रूप में उभर सकता है और यूरोप को सुरक्षित, भरोसेमंद साझेदार मिलेगा।

      क्यों कहा जा रहा है ‘मदर ऑफ ऑल डील’?

      EU दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड ब्लॉक है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दोनों के साथ आने से करीब 200 करोड़ लोगों का साझा बाजार बनेगा। यह डील दुनिया की लगभग 25% वैश्विक GDP और एक-तिहाई वैश्विक व्यापार को प्रभावित करेगी।

      पिछले साल भारत-EU व्यापार लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपए का था। FTA के बाद इसके दोगुना होने की उम्मीद है। यही वजह है कि इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      PM Modi

      India EU Trade Deal

      India EU Summit 2026

      India EU Free Trade Agreement

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले, ट्रंप बोले– ईरान के नए नेता के चयन में भी होगी अहम भूमिका

      मिडिल ईस्ट में जंग तेज:ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले, ट्रंप बोले– ईरान के नए नेता के चयन में भी होगी अहम भूमिका

      आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बताया युद्ध क्यों होते हैं

      RSS News :आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बताया युद्ध क्यों होते हैं

      अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन; जानें नई कैडर नीति

      UPSC CSE Result 2025 :अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन; जानें नई कैडर नीति

      रसोई गैस की सप्लाई पर सरकार अलर्ट, रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

      Iran-Israel War Impact:रसोई गैस की सप्लाई पर सरकार अलर्ट, रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

      किसानों ने डीजल का स्टॉक शुरू किया, गेहूं कटाई की चिंता,10 गुना तक बड़ी पेट्रोल-डीजल सेल

      इजरायल-ईरान युद्ध का असर :किसानों ने डीजल का स्टॉक शुरू किया, गेहूं कटाई की चिंता,10 गुना तक बड़ी पेट्रोल-डीजल सेल

      बिना जूतों के रिसेप्शन में पहुंचे RRR, करोड़ों की दौलत, फिर भी सादगी ने जीता दिल!

      celebrity news:बिना जूतों के रिसेप्शन में पहुंचे RRR, करोड़ों की दौलत, फिर भी सादगी ने जीता दिल!

      रिटायरमेंट प्लान को लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

      क्या राजनीति से संन्यास लेंगे दिग्विजय सिंह?रिटायरमेंट प्लान को लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

      MP के 32 कॉलेजों में टॉयलेट, डायनिंग रूम, खेल मैदान नहीं, फिर भी दे दी मान्यता

      CAG Report :MP के 32 कॉलेजों में टॉयलेट, डायनिंग रूम, खेल मैदान नहीं, फिर भी दे दी मान्यता

      भारत पर क्या पड़ेगा असर, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम ?

      मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव:भारत पर क्या पड़ेगा असर, पेट्रोल डीजल के बढ़ेंगे दाम ?

      श्रद्धालु घर बैठे ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

      चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू :श्रद्धालु घर बैठे ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....